महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने खाद्य सुरक्षा मानकों के कथित उल्लंघन और स्वच्छता संबंधी खामियों के चलते मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) परिसर में स्थित पांच खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इन खामियों में भोजन की हैंडलिंग, भंडारण, रेफ्रिजरेशन और साफ-सफाई से जुड़ी कमियां शामिल हैं। राज्यव्यापी अभियान के तहत FDA ने कुल 11 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए हैं, जिनमें MCA परिसर के पांच आउटलेट भी शामिल हैं। FDA की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, अभियान के दौरान 45 होटल, रेस्तरां, भोजनालय और ढाबों…
Read More