पानी रे पानी तेरा रंग कैसा ? पानी का रंग कैसा होता है यह तो अब पाकिस्तान बता सकता है। पाकिस्तान पानी के लिए गिड़गिड़ा रहा है। पाकिस्तान पानी के लिए भारत को चार बार लेटर लिख चुका है। पाकिस्तान में रबी की फसल पर बहुत बुरा असर पड़ने वाला है। परन्तु भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते।
सिंधु जल समझौते को लेकर पाकिस्तान लगातार भारत से गुहार लगा रहा है। सिंधु जल समझौते को स्थगित करने के भारत सरकार के फैसले के बाद से पाकिस्तान 4 पत्र भारत सरकार को लिख चुका है। इन पत्रों के माध्यम से पाकिस्तान ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि समझौते को स्थगित करने पर भारत पुनर्विचार करे। पाकिस्तान ने ये भी कहा कि वो समझौते पर बातचीत करने को तैयार है। पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय ने भारत के जल शक्ति मंत्रालय को पत्र लिखा है। चार बार। परन्तु पानी के लिए पाकिस्तान के इस तरह गिड़गिड़ाने पर भी भारत को रहम नहीं आ रही है। विदेश गए 7 भारतीय डेलिगेशन से भी विदेशी प्रतिनिधियों ने सिंधु जल समझौते को लेकर सवाल पूछे, जिसके जवाब में भारतीय प्रतिनिधि दलों ने कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। पाकिस्तान जब तक आतंकवादियों को भारत में भेजता रहेगा तब तक गुंजाइश ही नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही साफ कर चुके हैं कि खून और पानी साथ नहीं बह सकते हैं।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 26 हिन्दू पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ सबक सिखाने के लिए सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया। इसी के बाद अब पाकिस्तान को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
ऑपरेशन सिन्दूर से पाकिस्तान का नुकसान
सिंधु नदी का पानी रोकने के अलावा भारत ने 7 मई को पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इस कार्रवाई के दौरान भारत ने एक घंटे के अंदर POK और पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मौत के घाट उतार दिए गए। इस हमले में आतंकी मसूद अज़हर का पूरा कुनबा खल्लास हो गया। पाकिस्तान के 11 एयरबेस तबाह हो गए। दो JF-17, एक F-16 को भी मार गिराया। एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9 को भी तबाह कर दिया। एयरफोर्स के 6 लड़ाकू विमानों को मार गिराया। दो बड़े विमान भी नष्ट कर दिए। 10 से ज्यादा मानवरहित लड़ाकू एयर व्हीकल (UCAV) भी तबाह कर दिए गए। इसके अलावा एक C-130 परिवहन विमान और कई क्रूज मिसाइलें को भी टारगेट किया गया। भारत ने ड्रोन और मिसाइल हमलों में पाकिस्तान के जिन शहरों को निशाना बनाया उसमें पेशावर, झांग, सिंध प्रांत में हैदराबाद, पंजाब प्रांत में गुजरांवाला, भवालनगर, अटक, छोर शामिल हैं।
भारत के इस हमलों में पाकिस्तान का कुल वित्तीय नुकसान 18 से 22 बिलियन डॉलर होने की संभावना है। इसमें प्रत्यक्ष सैन्य नुकसान 1.75 से 1.9 बिलियन डॉलर है और अन्य आर्थिक नुकसान 16 से 20 बिलियन डॉलर के आसपास होने के करीब है। अनुमान है कि पाकिस्तान पांच साल पीछे चला गया है।
रोके गए पानी का क्या कर रहा भारत Pakistan has written four letters to India for water, but Modi has said- water and blood cannot flow together
इधर भारत सरकार पाकिस्तान जाने वाले पानी के बेहतर इस्तेमाल के लिए करीब 12 किलोमीटर टनल और करीब 120-130 किलोमीटर की नहर बनाने की योजना पर काम कर रही है। इन टनल और नहर के जरिए पाकिस्तान जाने वाली नदियों के पानी को रावी नहर परियोजना, इंदिरा नदी परियोजना, बीकानेर नहर, गंग नहर से जोड़ने की योजना है ताकि इन नदियों का पानी हरियाणा, पंजाब , राजस्थान और दिल्ली तक लाया जा सके।
