उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मैगलगंज कचनाव गांव के अंसार अली ने दो शादियां की हैं। मतलब उनको दो बीवियां हैं। दोनों बीवियों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। दूसरी बीवी अंसार अली को समझाती रहती थी। परन्तु अंसार अली सुनता ही नहीं था। इससे गुस्साई दूसरी बीवी उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला।
अंसार अली ने पहली शादी साल 2011 में की थी, जबकि दूसरी शादी मार्च 2025 में हुई। दूसरी बीवी नाजनीन बानो पहली के साथ संबंध रखने का विरोध करती थी। दोनों बीवियों में इसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। शनिवार शाम अंसार अली ने अपनी पहली बीवी, जो कि मायके गई हुई थी, उससे फोन पर बात करते हुए दूसरी बीवी को रखने की गलती स्वीकार की थी। इस बात की खबर जब दूसरी बीवी नाजनीन बानो को हुई तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। गुस्से में नाजनीन बानो ने अंसार अली के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। जब वो मदहोश हो गया तो रविवार सुबह करीब चार बजे नाजनीन बानो ने चाकू से अंसार अली का प्राइवेट पार्ट काट दिया। बोली न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी। साथ ही उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए और मौके से फरार हो गई।
अंसार अली के भाई ने पुलिस को बताया कि उसने देखा कि नाजनीन भाग रही थी। उसने घर के अंदर जाकर देखा तो अंसार अली का शरीर खून से लथपथ था। वह अंसार अली को अस्पताल ले गया। स्थानीय अस्पताल में उसकी हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया है।
थाना प्रभारी राघवेंद्र प्रताप ने मीडिया को बताया कि नाजनीन को गिरफ्तार कर लिया है।
