पिता के जेल जाते ही हिन्दू बेटे को मुसलमान बना दिया मौलवी ने, बिपिन कुशवाहा से नूर आलम बना दिया, गिरफ्तार

 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव में स्थित एक मदरसे के प्रिंसिपल मौलवी मुजीबुर्रहमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुजीबुर्रहमान पर आरोप है कि उसने बिपिन कुशवाहा नामक एक हिन्दू लड़के को मुसलमान बना दिया और उसका नाम नूर आलम रख दिया। पुलिस ने मुजीबुर्रहमान को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि हनुमानगंज थानाक्षेत्र के मंसाछापर गांव के रहनेवाला महेंद्र कुशवाहा बलात्कार के आरोप में साल 2015 में जेल चला गया था। उसकी पत्नी राबड़ी देवी बेटे बिपिन कुशवाहा के बीमार पड़ने पर उसे खड्डा क्षेत्र के ग्राम कोहरगड्डी स्थित एक मदरसे में मौलवी मुजीबुर्रहमान से झाड़-फूंक कराने ले गई। झाड़ -फूंक के बाद बिपिन मदरसे में आने जाने लगा और मदरसे में ही पढ़ने लगा। बाप के जेल चले जाने से उसके घर की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ गयी। इसी का फायदा उठाकर मुजीबुर्रहमान ने बिपिन कुशवाहा का धर्म परिवर्तन कराकर उसे मुसलमान बना दिया। उसका नाम नूर आलम रख दिया। नूर आलम नाम से उसका आधार कार्ड भी बनवा दिया। मुजीबुर्रहमान एक मदरसे का प्रिंसिपल भी था।

अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने बताया कि परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए मदरसे के प्रिंसिपल आरोपी मुजीबुर्रहमान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

जेल से छूटने के बाद पिता अपने बेटे को लेने मदरसे में गया तो बेटे का पहनावा एकदम मुस्लिम की तरह देखा। उसने बेटे को ले जाने की कोशिश की तो मौलवी ने उसके साथ मारपीट की। नूर आलम को मदरसे के अंदर भेज कर दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।

इस मामले पर पुलिस ने खड्डा थाने में 8 सितम्बर को उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत अभियोग पंजीकृत कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त मुजीबुर्रहमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने मीडिया को बताया कि मुजीबुर्रहमान ने राबड़ी देवी की आर्थिक तंगी का फायदा उठाकर मुफ्त भोजन, कपड़े और शिक्षा का प्रलोभन देकर उसके बेटे बिपिन कुशवाहा का धर्मपरिवर्तन करा दिया और उसे मदरसे में ही रख लिया। सोमवार, 8 सितम्बर 2025 को उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत FIR दर्ज कर मौलवी मुजीबुर्रहमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मौलवी मुजीबुर्रहमान का टार्गेट महेंद्र कुशवाहा के पूरे परिवार को मुस्लिम बनाना था। महेंद्र कुशवाहा की पत्नी राबड़ी देवी का भी उसने ब्रेनवाश कर दिया था। वह भी मुस्लिम बनने के लिए तैयार थी।

Leave a Comment