कल्याण में 2 साल की बच्ची के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की हत्या की कोशिश की FIR !!

सीनियर इंस्पेक्टर अमरनाथ वाघमोड़े

ठाणे जिले के कल्याण (पश्चिम) की खड़कपाड़ा पुलिस ने 2 साल की एक बच्ची के खिलाफ हत्या के प्रयास की FIR दर्ज की है। फ़िलहाल पुलिस अपनी इस हरकत से मुंह छिपाए फिर रही है। दो गुटों में मारपीट की घटना भी पुलिस चौकी पर ही हुई थी।

बता दें कि पिछले बुधवार को कल्याण के लहूजीनगर, मोहने में पटाखा दुकान लगाने को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गयी थी। इस मामले में पुलिस ने एक-दूसरे गुट के खिलाफ क्रॉस FIR दर्ज की थी। इसमें हत्या की कोशिश की भी धारा लगी थी। इसी मारपीट के दृश्य में एक महिला अपनी 2 साल की बेटी को गोद में लिए वीडियो में रिकॉर्ड हो गयी। बच्ची और उसकी मां भी घायल हुए थे। पुलिस ने उस 2 साल की बच्ची को भी आरोपी बना दिया। उसके खिलाफ भी हत्या के प्रयास की धारा लगा दी।

इसी मामले में पुलिस ने बच्ची की मां को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। तभी बच्ची की मां ने न्यायाधीश को बता दिया कि इस 2 साल की बच्ची को भी पुलिस ने आरोपी बना दिया है। बच्ची 2 साल की है, इसके सबूत के तौर पर उसका आधार कार्ड न्यायाधीश को दिखा दिया। फिर क्या था न्यायाधीश ने पुलिस (जांच अधिकारी) को खरी खोटी सुना दी।

खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर अमरनाथ वाघमोड़े और जांच अधिकारी के पास इतने बड़े अपराध (सवाल) का कोई जवाब नहीं है। एक 2 साल की बच्ची इतना बड़ा अपराध कैसे कर सकती है, पूछने पर दोनों अधिकारी अलते-भलते जवाब देने लगते हैं।

बताते हैं दोनों गुटों के बीच पहले से ही तनाव चल रहा था। एक हफ्ते पहले इसी क्षेत्र में रिक्शा चालक और राहगीरों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसकी कड़ी इस विवाद जोड़ी जा रही है।

पुलिस के पास विवाद सुलझाने का कोई उपाय नहीं रहता। सिर्फ क्रॉस FIR अथवा NC दर्ज कर लेने को पुलिस सबसे बड़ा गुण मान लेती है। 2 साल की बच्ची के खिलाफ हत्या के प्रयास की FIR दर्ज कर लेना पुलिस के इसी गुण-अवगुण की विशेषता है।

One Thought to “कल्याण में 2 साल की बच्ची के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की हत्या की कोशिश की FIR !!”

  1. Rajesh kadam

    Khadakpada पोलीस स्टेशन बिल्डरं ने भी खरीद लिया है. एक बडे बिल्डरं के खिलाप 22 fir थी अब रक भी नही. मैने RTI CCTV footage manga usko bhi 2 mahine huwe abtak jawab nahi

Leave a Comment