कल्पतरु बिल्डर के अवैध प्रोजेक्ट KALPTARU VIRTUS में जर्मन कंपनी ने खरीदी 304 करोड़ रुपये की ऑफिस !

पुरुषोत्तम सिंह

मुंबई के बदनाम बिल्डर कल्पतरु बिल्डर्स एन्ड डेवलपर्स के विक्रोली के कल्पतरु कॉमर्शियल टॉवर KALPTARU VIRTUS में जर्मन की एक कंपनी ने 304 करोड़ रुपये निवेश किया है। जर्मन कंपनी ने इस अवैध प्रोजेक्ट में अपनी ऑफिस के लिए जगह खरीदी है। और बृहन्मुम्बई महानगर पालिका (BMC) के ‘एस’ वॉर्ड का कार्यकारी अभियंता सचिन जाधवर इस अवैध प्रोजेक्ट को संरक्षित कर रहा है।

बता दें कि ABI (abinewz.com) ने 7 नवम्बर 2025 को ‘सरकारी नाला और सड़क निगल गया कल्पतरु बिल्डर! कारण- मंत्री स्लीपिंग पार्टनर और विधायक का ‘मैटर सेटल’’ शीर्षक से न्यूज़ प्रकाशित की थी। न्यूज़ के अनुसार कल्पतरु बिल्डर ने 20 फुट चौड़ा सरकारी नाला और 17 फुट चौड़ी सड़क निगल ली है। मसलन 20 फुट चौड़े नाले और 17 फुट चौड़ी सड़क को चट कर कल्पतरु बिल्डर यहाँ कॉमर्शियल प्रोजेक्ट डेवलप कर रहा है।

कल्पतरु बिल्डर का यह प्रोजेक्ट KALPTARU VIRTUS नाम से (CTS- 7/A), गाँधीनगर, हरियाली विलेज, विक्रोली (पश्चिम) में है। 5112. 50 वर्ग मीटर में बन रहा यह कॉमर्शियल प्रोजेक्ट 25 मंजिला है। इसमें बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, 10 लेवल की पोडियम पार्किंग और 20 मंजिली वाणिज्य संकुल प्रस्तावित है। मेसर्स मेहल इंटरप्राइसेस ने इस प्रोजेक्ट को साल 2024 में बनाना शुरू किया और दिसंबर 2027 तक कम्पलीट करने का वादा किया है।

ABI (अकेला ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन) ने खबर में यह भी प्रकाशित किया था कि कल्पतरु बिल्डर के इस प्रोजेक्ट का एक विधायक ने विरोध किया था तो ‘एस’ वार्ड अधिकारी ने काम को रुकवा दिया। बिल्डर ने जब विधायक को उनका हिस्सा पहुंचा दिया तो काम फिर से शुरू हो गया। यह भी बताते हैं कि इस प्रोजेक्ट में एक मंत्री स्लीपिंग पार्टनर है। साथ ही ‘एस’ वॉर्ड का कार्यकारी अभियंता सचिन जाधवर इस अवैध प्रोजेक्ट को संरक्षित कर रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के ईशान्य मुंबई जिला सचिव पुरुषोत्तम सिंह का आरोप है कि सचिन जाधवर BMC और बिल्डरों के बीच का दलाल है। बिल्डरों के अवैध प्रोजेक्ट को प्रोटेक्ट करने में सचिन जाधवर को मास्टरी हासिल है।

मिली जानकारी के अनुसार जर्मनी की Bernhard Schulte Shipmanagement कंपनी ने कलपतरु के इसी प्रोजेक्ट में 1,00,000 वर्ग फुट की ऑफिस खरीदी है। 15 से 20 फ्लोर (दो फ्लोर) की इस ऑफिस की कीमत 304 करोड़ रुपये है। Bernhard Schulte Shipmanagement कंपनी यहाँ से Global Maritime Major नाम से अपनी शिपिंग कंपनी संचालित करेगी।

पुरुषोत्तम सिंह ने RTI के मार्फ़त इस घोटाले को उजागर किया। BMC और सम्बंधित विभागों को इस घोटाले के सबूत भी दिए लेकिन BMC अधिकारियों ने कोई एक्शन नहीं लिया। निजी बातचीत में BMC अधिकारी स्वीकार करते हैं कि उनके ऊपर दबाव है।

कल्पतरु बिल्डर्स एन्ड डेवलपर्स का चेयरमैन मफतराज मुनोत और मैनेजिंग डायरेक्टर पराग मुनोत है। दोनों को किसी को भी ‘पटाने’ में महारत हासिल है। बता दें कि मफतराज मुनोत और पराग मुनोत 20 फुट चौड़ा सरकारी नाला और 17 फुट चौड़ी सड़क निगलने के बाद KALPTARU VIRTUS नामक इस प्रोजेक्ट को विकसित कर रहे हैं। पुरुषोत्तम सिंह का कहना है कि वे इस प्रोजेक्ट के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में पिटीशन करेंगे और Bernhard Schulte Shipmanagement कंपनी के 304 करोड़ रुपये निवेश की ED और GST से जांच करवाएंगे।

Leave a Comment