मुंबई में कालाबाज़ारी के लिए जमा 451 कॉमर्शियल LPG सिलेंडर जब्त

 

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने शुक्रवार को दक्षिण मुंबई के वाडीबंदर ब्रिज और डोंगरी इलाके से 451 कॉमर्शियल LPG सिलेंडर और आठ वाहन जब्त किए। ये LPG सिलेंडर कालाबाज़ारी के लिए जमा किये गए थे। जब्त किए गए सामानों की कीमत 40.61 लाख रुपये आंकी गई है।

राशनिंग नियंत्रक और नागरिक आपूर्ति निदेशक चंद्रकांत डांगे को मिली विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई उप राशनिंग नियंत्रक (प्रवर्तन) गणेश बेल्लेले और उप राशनिंग नियंत्रक (डिवीजन-ए) माधुरी शिंदे और आपूर्ति निरीक्षक प्रदीप यादव ने की।

इस टीम ने एजेंसी ‘जय हिंद गैस एजेंसी’ के गोदाम पर छापा मारा। जय हिन्द गैस एजेंसी नजमा सनारुल मंडल के मालिकी की है और सनारुल रहमतुल्ला मंडल द्वारा संचालित है। मंडल पर आरोप है कि सिलेंडरों को बिना वैध लाइसेंस के ट्रकों में अवैध रूप से ले जा रहा था और रख रहा था। इस पर सरकारी नियमों का पालन न करने और अवैध भंडारण का मामला दर्ज किया गया है। डोंगरी पुलिस स्टेशन के

उप-निरीक्षक पांडुरंग शिवाजी वाघमोड़े इस मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Comment