मुंबई पुलिस ने बिहार में ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था

  मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) की वर्ली यूनिट ने बिहार के एक ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लगभग 10.09 करोड़ रुपये मूल्य की 10.090 किलोग्राम चरस जब्त किए जाने के मामले में की गई। आरोपी की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल निवासी जाकिर हुसैन मोहम्मद इसाक (56) के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपी को स्थानीय पुलिस की मदद से बिहार में उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह कथित तौर पर नेपाल भागने की तैयारी कर रहा…

Read More

ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में जोगेश्वरी के HBT ट्रॉमा सेंटर के मेडिसिन विभाग का प्रभारी बर्खाश्त

  बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने जोगेश्वरी स्थित HBT ट्रॉमा केयर अस्पताल में मेडिसिन विभाग के संविदा व्याख्याता और प्रभारी को नौकरी से बर्खाश्त कर दिया है। आरोप है कि उन्होंने अनियमित उपस्थिति और ड्यूटी में लापरवाही को लेकर जारी किए गए दो कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया। HBT मेडिकल कॉलेज, डॉ. आर.एन. कूपर म्युनिसिपल जनरल हॉस्पिटल और एचबीटी ट्रॉमा केयर अस्पताल के डीन ने बर्खास्तगी की पुष्टि की। नोटिस का जवाब नहीं देने के बाद करीब 15 दिन पहले डॉक्टर को सेवा से हटा दिया गया। वह…

Read More

बिलपावर के 160.55 करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी मामले में ED की रेड

  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को मुंबई और वड़ोदरा में सात रेजिडेंशियल एवं कॉमर्शियल परिसरों तथा तीन बैंक लॉकरों की तलाशी ली। यह कार्रवाई बिलपावर लिमिटेड से जुड़े 160.55 करोड़ के ऋण धोखाधड़ी मामले में धनशोधन की जांच के तहत की गई। तलाशी अभियान धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत बिलपावर लिमिटेड के प्रमोटरों और उनसे जुड़ी सहयोगी कंपनियों के परिसरों पर चलाया गया। इस दौरान ED ने करीब 43.90 लाख रुपये की नकदी और लगभग 12.20 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण जब्त किए। इसके अलावा PMLA की धारा…

Read More

15,000 हिंदी भाषी ऑटोरिक्शा चालकों को मराठी भाषा प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र मिले

  उत्तर भारत से आए लगभग 15,000 हिंदी भाषी ऑटोरिक्शा चालकों को मराठी भाषा का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। बुधवार को बोरिवली में आयोजित एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले चालकों को प्रमाणपत्र वितरित किए। यह पहल स्थानीय विधायक प्रकाश सुर्वे द्वारा शुरू की गई थी। प्रशिक्षण में रोजमर्रा की बातचीत और आम लोगों से संवाद के दौरान इस्तेमाल होने वाली बुनियादी मराठी भाषा पर ध्यान दिया गया। ऑटोरिक्शा चालक नियमित रूप से अलग-अलग भाषाई पृष्ठभूमि वाले…

Read More

प्रेम में धोखा खाये युवक ने लीक किया ड्रग इंस्पेक्टर की परीक्षा का पेपर, MPSC के तीन अधिकारी भी गिरफ्तार !!

  महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) द्वारा आयोजित ड्रग इंस्पेक्टर (DI) पद की परीक्षा के पेपर लीक मामले में मुंबई पुलिस की विशेष टीम ने बुधवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें MPSC के तीन अधिकारी भी शामिल हैं। खास बात यह है कि अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कुछ करने की इच्छा में एक युवक ने MPSC के अधिकारियों से सांठगांठ की और DI पद की परीक्षा के कुछ प्रश्न अपनी प्रेमिका को उपलब्ध करा दिए। युवती परीक्षा में सातवें स्थान पर आई, DI बन गई और उसने युवक…

Read More