पर्यूषण में टिफिन में मेथी की सब्जी पर स्कूल ने छात्र पर लगाया 50 रुपये का जुर्माना

  महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा-भायंदर में पर्यूषण के दौरान टिफिन में मेथी की सब्जी लाना एक छात्र को भारी पड़ गया। आरोप है कि तपोवन विद्यालय ने छात्र से दूसरी सब्जी लेने के लिए 50 रुपये वसूल लिए। मामला सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया और मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के शिक्षा विभाग ने स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। शिकायत के मुताबिक, स्कूल में विद्यार्थियों को कुछ खाद्य पदार्थ टिफिन में नहीं लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी दौरान एक छात्र के डिब्बे में मेथी…

Read More

पूर्व IAS राधेश्याम मोपलवार से 10 करोड़ रुपये हफ्ता वसूली मामले में गैंगस्टर रवि पुजारी पर आरोप तय

  महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (MCOCA) की विशेष अदालत ने सोमवार, 21 सितम्बर 2026 को जेल में बंद गैंगस्टर रवि पुजारी के खिलाफ रंगदारी के दो मामलों में आरोप तय किए। इनमें 2017 में महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) के तत्कालीन उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक और पूर्व IAS अधिकारी राधेश्याम मोपलवार से 10 करोड़ रुपये हफ्ता मांगने का मामला भी शामिल है। मामला नवंबर 2017 का है। राधेश्याम मोपलवार ने निजी जासूस सतीश मांगले और दो अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि उन्होंने…

Read More

लालबाग में नाबालिग पोता-पोती के शरीर पर सिल्वर रंग लगाकर भीख मंगाने के आरोप में दादी के खिलाफ FIR दर्ज

  मुंबई के लालबाग गणपति उत्सव में दो नाबालिग बच्चों के शरीर पर चांदी जैसा रंग (सिल्वर) लगाकर उनसे भिक्षा मंगवाने के आरोप में कालाचौकी पुलिस ने 65 वर्षीय महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला उस्मानाबाद जिले की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों बच्चे उसके पोते हैं और उनकी उम्र 12 व 13 वर्ष है। पुलिस के मुताबिक कालाचौकी पुलिस थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी मोनाली वामनराव मोहोलकर की लालबागचा राजा गणपति उत्सव में 12 सितंबर से सुरक्षा ड्यूटी लगी थी। 21 सितंबर की रात करीब…

Read More