कल्याण पूर्व के RTI एक्टिविस्ट विनोद तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज

विनोद प्रकाश तिवारी

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उपनगर कल्याण (पूर्व) के सूचना का अधिकार (RTI) कार्यकर्ता विनोद प्रकाश तिवारी के खिलाफ यहां की खड़कपाड़ा पुलिस ने FIR दर्ज की है। विनोद तिवारी पर कल्याण- डोम्बिवली महापालिका (KDMC) के घनकचरा विभाग के सुपरवाइजर किरण नारायण रसाल की पिटाई का आरोप है।

किरण रसाल (40) की शिकायत पर विनोद तिवारी के खिलाफ 14 अक्टूबर 2026 को खड़कपाड़ा पुलिस ने BNS-2023 की धारा- 117(2), 115(2), 352, 351(2) और 3(5) के तहत FIR (क्रमांक-556/2026) दर्ज की है। विनोद तिवारी के साथ पुलिस ने संदीप सरवणकर, विजय जोशी और सौरभ सिंह को भी आरोपी बनाया है।

FIR के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की कल्याण (पूर्व) की विधायक सुलभा गायकवाड़ 12 अक्टूबर 2026 की शाम 5 बजे KDMC की उम्बर्डे गांव के डंपिंग ग्राउंड में विजिट पर गयी थीं।

विधायक सुलभा गायकवाड़ किस समस्या पर विजिट करने गयी थीं नहीं मालूम परन्तु विनोद तिवारी, संदीप सरवणकर, विजय जोशी और सौरभ सिंह ने चेक कर लिया कि डंपिंग ग्राउंड के सुपरवाइजर किरण रसाल ने शराब पी हुई थी। इस पर इन आरोपियों ने विधायक सुलभा गायकवाड़ के सामने किरण रसाल को गन्दी-गन्दी गालियां दीं, धमकी दी और एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ से किरण रसाल के बाएं कान का पर्दा फट गया। उनके सुनने की आवाज़ कम हो गयी। उनका निजी अस्पताल में इलाज़ चल रहा है।

किरण रसाल की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिर किरण रसाल की शिकायत पर पुलिस ने विनोद तिवारी, संदीप सरवणकर, विजय जोशी और सौरभ सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की है।

Leave a Comment