पत्रकार अनुराग त्रिपाठी ‘पत्राचार्य बाबूराव पराड़कर पुरस्कार’ से सम्मानित

 

अखिल भारतीय मराठी पत्रकार परिषद की ओर से मुंबई में आयोजित पुरस्कार समारोह में वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी को हिंदी पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘पत्राचार्य बाबूराव पराड़कर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

यशवंतराव चव्हाण सेंटर में आयोजित समारोह में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के पक्षप्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और परिषद के मुख्य विश्वस्त एस. एम. देशमुख के हाथों ये सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। हेमंत देसाई को परिषद के बालशास्त्री जाँभेकर जीवन गौरव सम्मान से नवाजा गया। प्रशांत कदम, सचिन परब, अभय देशपांडे, जान्हवी मुले, संतोष आंधळे, महेश तिवारी, अविनाश महाडलकर, सुनील पाटिल और बाबूसाहेब जाधव सम्मानित होने वाली हस्तियों में शामिल थे।

यशवंतराव चव्हाण सेंटर में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में ‘युवाक्रांति शाहीरी जलसा’ की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी आयोजित की गई।

Leave a Comment