नासिक एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को मालेगांव महानगरपालिका के कमिश्नर रवींद्र जाधव को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। महत्वपूर्ण है कि रवींद्र जाधव दो दिन बाद रिटायर होने वाले थे। इस कार्रवाई में रवींद्र जाधव के निजी सहायक (PA) और उद्यान अधीक्षक नीलेश पाटिल समेत कुल तीन लोगों को भी ACB ने गिरफ्तार किया है। ACB के अनुसार, एक ठेकेदार ने दो अलग-अलग विकास कार्यों के करीब 20 लाख रुपये के लंबित बिल पास कराने के बदले 4 प्रतिशत रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दर्ज…
Read MoreDay: October 30, 2026
हाईकोर्ट ने SSP को 45 मिनट तक कोर्ट में खड़े रहने की दी सजा
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बीबीजीटीएस मूर्ति को 45 मिनट तक कोर्ट में खड़े रहने की सजा सुना दी। कोर्ट ने उन्हें भविष्य में इस तरह की लापरवाही से बचने की हिदायत भी दी। मामला शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी से जुड़ा है, जिसने जमानत लेते समय पीड़िता से शादी करने का वादा किया था, लेकिन बाद में अपने वादे से मुकर गया। जानकारी के मुताबिक, मेरठ के सरधना…
Read Moreइंडियन बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI ने प्रयागराज में निदेशकों के ठिकानों पर छापेमारी
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पांच बैंकों के समूह को 210 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के मामले में एक निजी कंपनी और उसके तीन निदेशकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित मित्तल चैंबर्स में इंडियन बैंक की स्ट्रेस्ड एसेट मैनेजमेंट शाखा की शिकायत पर की गई है। CBI ने आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है। आरोप है कि कंपनी और उसके निदेशकों ने आपराधिक साजिश रचकर इंडियन बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह…
Read Moreबोरीवली में 3 डॉक्टरों ने 9 डॉक्टरों को ठगा, FIR दर्ज
मुंबई के बोरीवली स्थित ‘बोरीवली हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी में निवेश पर अच्छा रिटर्न और कंपनी के शेयर देने का लालच देकर तीन डॉक्टरों ने नौ डॉक्टरों से कुल 2 करोड़ 76 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। महिला डॉक्टर यूलालिया डिसूजा की शिकायत पर बोरीवली पुलिस ने डॉ. कांत शाह, डॉ. नम्रता अग्रवाल और राजाराम रावराणे के खिलाफ FIR दर्ज की है। डॉ. यूलालिया डिसूजा के परिचित एक डॉक्टर ने उन्हें डॉ. कांत शाह की कंपनी के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद डॉ. यूलालिया डिसूजा ने…
Read More