समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को शुक्रवार को रामपुर जेल से जमानत पर रिहा होने के कुछ ही मिनट बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हिरासत में ले लिया। ED की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल परिसर के बाहर से उन्हें हिरासत में लिया। लखनऊ जोनल कार्यालय के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया- हमने आजम खान को हिरासत में लिया है। गिरफ्तारी से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर गाजियाबाद स्थित PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय उत्तर प्रदेश…
Read MoreDay: October 31, 2026
हुक्का तम्बाकू उत्पादक कंपनियों पर छापा, FDA के 4 अधिकारी निलंबित, 28 के खिलाफ विभागीय जांच
महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने शुक्रवार को अपने चार वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया, जबकि 28 अन्य अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की है। इन अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने दो हुक्का तंबाकू उत्पादक कंपनियों के खिलाफ छापेमारी करने से पहले यह सुनिश्चित नहीं किया कि संबंधित उत्पाद FDA के अधिकार क्षेत्र में आते भी हैं या नहीं। FDA ने दिसंबर 2025 में भिवंडी स्थित हाई स्ट्रीट इम्पेक्स LLP और जनवरी 2026 में मावल स्थित सोएक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के यहां छापेमारी कर…
Read Moreघाटकोपर के हिंदू सभा अस्पताल में अब ‘कमिंग सून’ घोटाला, सरकारी दस्तावेजों में भी गड़बड़ ही गड़बड़, 450 कर्मचारियों का भविष्य अभी अनिश्चित
मुंबई के घाटकोपर पश्चिम स्थित प्रसिद्ध हरिलाल जयचंद दोषी घाटकोपर हिंदू सभा अस्पताल के पुनर्निर्माण और दोबारा शुरू होने के दावों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल के पूर्व कर्मचारी एवं वर्तमान में अधिवक्ता डॉ. वेदप्रकाश तिवारी द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों से सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जवाबों में अस्पताल की प्रस्तावित विकास प्रक्रिया को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। गौरतलब है कि अस्पताल प्रबंधन ने अप्रैल 2022 में इमारत की जर्जर स्थिति का हवाला देते हुए अस्पताल बंद कर दिया था। इसके चलते…
Read Moreक्या CJP नेता सौरव दास उर्फ़ योगेश शर्मा नेपाली है, मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दाखिल !
मद्रास हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय सह-संयोजक सौरव दास की नागरिकता और उनके मूल की जांच कराने की मांग वाली जनहित याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी समेत 10 अन्य पक्षों को नोटिस जारी करते हुए छह सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। कांचीपुरम जिले के व्यवसायी गणेश कुमार ने यह जनहित याचिका दायर की है। उन्होंने अदालत से मांग की है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को योगेश…
Read Moreविमल इलायची मामले में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ पर FDA करेगी कार्रवाई
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को ‘विमल इलायची’ का विज्ञापन करने के मामले में महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कुछ महीने पहले नोटिस जारी किया था। अब इस मामले में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। FDA के अनुसार, तीनों अभिनेताओं ने विज्ञापन करते समय नियमों का उल्लंघन किया है। यह जानकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने दी है। अभिनेताओं के खिलाफ संभावित कार्रवाई को लेकर आयोजित पत्रकार परिषद में तुकाराम मुंढे ने बताया कि विज्ञापन और उसमें किए गए…
Read More