प्रवर्तन निदेशालय (ED) की मुंबई जोनल यूनिट ने आर्मस्ट्रॉन्ग एक्सचेंज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक सागर दाश को मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। यह मामला ऑल पैनल एक्सचेंज (APX) के जरिए संचालित ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के अवैध कारोबार तथा इससे जुड़े साइबर घोटालों से संबंधित है। ED का आरोप है कि आर्मस्ट्रॉन्ग एक्सचेंज का इस्तेमाल अवैध गेमिंग और सट्टेबाजी से अर्जित अपराध की कमाई को सफेद करने के लिए किया गया। इस पूरे नेटवर्क के जरिए सैकड़ों करोड़ रुपये सहकारी बैंकों के खातों और…
Read MoreDay: November 1, 2026
नवी मुंबई एयरपोर्ट के निर्माण से प्रभावित 3,151 मछुआरों के आजीविका नुकसान का आंकलन करे राज्य सरकार: बॉम्बे हाईकोर्ट
बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) के निर्माण से जुड़े पुलों और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के कारण प्रभावित हुए 3,151 पारंपरिक मछुआरों के आजीविका संबंधी नुकसान का आंकलन करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति (HPC) गठित करने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति अद्वैत एम. सेठना की खंडपीठ ने राज्य सरकार को आदेश अपलोड होने के दो सप्ताह के भीतर समिति गठित करने का निर्देश दिया। प्रभावित मछुआरों को अपना दावा पेश करने के लिए तीन सप्ताह…
Read MoreSBI बैंक डकैती का मास्टरमाइंड निकला बर्खास्त PSI! जेल में रची थी लूट की साजिश, 16 लॉकर तोड़कर हुए फरार
महाराष्ट्र के जलगांव तालुका के भोकर स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) में हुई डकैती की जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस डकैती का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि बर्खास्त पुलिस उपनिरीक्षक (PSI) शंकर रमेश जासक है। शंकर जासक ने 2023 में जलगांव शहर के शनि पेठ पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित SBI में अपने साले की मदद से 3.17 करोड़ रुपये की डकैती को अंजाम दिया था। इस मामले में वह जेल में बंद था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करीब…
Read Moreफर्जी कुराश प्रमाणपत्र घोटाला: 13 पुलिसकर्मियों समेत आठ एजेंट गिरफ्तार
पुणे पुलिस ने फर्जी कुराश (एक खेल) प्रमाणपत्र घोटाले के मामले में 13 पुलिसकर्मियों और आठ एजेंटों को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस फर्जीवाड़े से लाभ उठाने के संदेह में छह अन्य पुलिस भर्ती अब भी फरार हैं। अब तक गिरफ्तार किए गए 25 लोगों में 13 पुलिसकर्मी, जिला कुराश संघों से जुड़े आठ एजेंट, महाराष्ट्र राज्य कुराश संघ के दो पदाधिकारी और कोल्हापुर का एक दंपति शामिल है। राज्य सरकार की पांच प्रतिशत खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरियां हासिल करने के लिए फर्जी खेल प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल…
Read More‘दैनिक अफकार’ के 78 वर्षीय मालिक प्यारे मियाँ को 5 नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के आरोप में 10 बार उम्रकैद की सजा
प्यारे मियाँ उर्फ़ अब्दुल अय्यूब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से प्रकाशित ‘दैनिक अफकार’ के मालिक प्यारे मियाँ उर्फ़ अब्दुल अय्यूब को यहां की पॉक्सो अदालत ने 10 बार उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने प्यारे मियाँ पर 77 लाख 64 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इस घिनौने अपराध में उसकी मदद करने वाली महिला सहयोगी राबिया बी को भी अदालत ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। लोक अभियोजक पीएन सिंह राजपूत ने मीडिया को बताया कि प्यारे मियां वर्ष 2014 से ही नाबालिग लड़कियों…
Read More