मौलाना मुहम्मद नियास जौहरी
केरल के कोल्लम जिले में एक मौलाना को 16 साल की किशोरी के साथ बलात्कार करने के जुर्म में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौलाना ब्लॉगर भी है और उसका नाम मुहम्मद नियास जौहरी है। मौलाना ने प्रार्थना के जरिए बीमारी ठीक करने का भरोसा दिलाकर किशोरी को अपने जाल में फंसाया और फिर उसके साथ बलात्कार किया।
मौलाना मुहम्मद नियास जौहरी ओचिरा स्थित ‘हबीबिया इस्लामिक अकादमी’ का निदेशक है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अकादमी को बंद करा दिया है। इस संस्थान में करीब 40 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, जिनकी काउंसलिंग कराए जाने की तैयारी है।
पुलिस के मुताबिक, मौलाना मुहम्मद नियास जौहरी ने किशोरी और उसके एक रिश्तेदार को बीमारी ठीक करने के नाम पर ओचिरा स्थित अकादमी में बुलाया था। उसने दावा किया था कि प्रार्थना के माध्यम से रिश्तेदार की बीमारी दूर की जा सकती है। इसी भरोसे के साथ किशोरी अपने रिश्तेदार के साथ संस्थान पहुंची थी। आरोप है कि वहां मौलाना मुहम्मद नियास जौहरी ने पहली बार उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसने किशोरी को धमकाना शुरू कर दिया और उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।
बताते हैं कि मौलाना मुहम्मद नियास जौहरी की इन हरकतों का सिलसिला अक्टूबर और नवंबर 2025 के दौरान चला था। किशोरी ने शुरुआत में इस बारे में किसी को जानकारी नहीं दी। हालांकि, बाद में उसने अपने कुछ दोस्तों को आपबीती बताई। दोस्तों के माध्यम से मामला सामने आने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और मौलाना मुहम्मद नियास जौहरी को ओचिरा स्थित उसके संस्थान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौलाना मुहम्मद नियास जौहरी से पूछताछ की। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
जांच अधिकारियों को आशंका है कि मौलाना मुहम्मद नियास जौहरी ने अकादमी में आने वाली अन्य लड़कियों के साथ भी इसी तरह का व्यवहार तो नहीं किया था। आरोपी मुहम्मद नियास जौहरी ओचिरा में ‘हबीबिया इस्लामिक अकादमी’ का निदेशक था। पुलिस की कार्रवाई के बाद इस संस्थान को बंद कर दिया गया है। यहां लगभग 40 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। संस्थान बंद होने के बाद इन बच्चों की मानसिक स्थिति और उन पर पड़े संभावित प्रभाव को ध्यान में रखते हुए उनकी काउंसलिंग कराने की बात कही गई है।
