मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर लगने वाले ऐतिहासिक गधा मेले में ‘चंकी पांडे’ नाम के एक गधे की सबसे ऊंची बोली लगी। उसकी कीमत अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और मिथुन चक्रवर्ती के नाम वाले गधों से कहीं ज्यादा रही। मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के किनारे हर साल दिवाली के बाद लगने वाला सदियों पुराना गधा मेला एक बार फिर गुलजार हुआ। मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश की सीमा पर आयोजित इस पारंपरिक मेले में इस बार भी देश के अलग-अलग हिस्सों से…
Read MoreDay: November 20, 2026
भाजपा विधायक समेत 4 लोगों को 3 साल का सश्रम कारावास
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले की उरण विधानसभा सीट से भाजपा (BJP) विधायक महेश बालदी को तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। विधायक महेश बालदी समेत कुल चार लोगों को अलीबाग स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। हालांकि, सजा सुनाए जाने के बाद चारों आरोपियों को जमानत भी मिल गई, जिससे उन्हें तत्काल गिरफ्तारी से राहत मिल गई है। साथ ही, जिला न्यायालय में फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए एक महीने का समय भी दिया…
Read Moreपुणे में D-Mart के गोदाम पर FDA का छापा, 20,085 लीटर खाद्य तेल का स्टॉक जब्त
खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने पुणे के मावल तहसील के आंबी स्थित एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के प्रतिष्ठान पर FDA ने गुरुवार को छापा मार दिया। खाद्य तेल की गुणवत्ता और लेबलिंग में खामियां पाए जाने पर FDA ने 20,085 लीटर खाद्य तेल का स्टॉक जब्त कर लिया। इस कार्रवाई में कुल 50 लाख 27 हजार 893 रुपये मूल्य का खाद्य तेल जब्त किया गया है। जब्त किए गए तेल में रिफाइंड सूरजमुखी तेल, राइस ब्रान ऑयल, सरसों का तेल और मूंगफली का तेल शामिल है। अधिकारियों ने जांच…
Read More