लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर अबू सैफुल्लाह पाकिस्तान में मारा गया, RSS मुख्यालय पर किया था हमला

abu saifullah

 

आरएसएस मुख्यालय नागपुर पर 2006 में हुए आतंकी हमले की साजिश रचने वाला लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर अबू सैफुल्लाह पाकिस्तान में मारा गया. अबू सैफुल्लाह को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर ढेर कर दिया।

अबू सैफुल्लाह नेपाल के जरिए आतंकी नेटवर्क को हैंडल कर रहा था. अबू सैफुल्लाह को पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मतली फलकारा चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून डाला। ये आतंकी भारत में तीन आतंकी हमलों में शामिल था।

लश्कर के इस आतंकी का नाम अबू सैफुल्लाह उर्फ मोहम्मद सलीम उर्फ राज़ूल्लाह निज़ामनी था। जानकारी के मुताबिक ये नेपाल में लश्कर-ए-तैयबा का पूरा मॉड्यूल संभालता था। इसका मुख्य काम लश्कर की आतंकवादी गतिविधियों के लिए कैडर और आर्थिक मदद मुहैया कराना था।

ये आतंकी नेपाल के रास्ते लश्कर के आतंकवादियों को भारत में भेजने का भी काम करता था. इसने नागपुर में संघ मुख्यालय पर 2006 में हुए हमले में भी मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा सीआरपीएफ कैंप रामपुर पर 2001 में हुए हमले में भी इसकी बड़ी भूमिका थी। आईआईएससी बेंगलुरु पर 2005 में हुए हमले की साजिश में भी ये शामिल था।

Leave a Comment