पाकिस्तान से सटे राजस्थान, गुजरात, पंजाब और जम्मू कश्मीर में गुरुवार, 29 मई को फिर नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल होने वाली है। भारत ने पिछली बार मॉक ड्रिल से ठीक पहले ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था और पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह किया था।
दरअसल, 22 अप्रैल 2025 को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पहलगाम के खूबसूरत बैसरन घाटी में 26 हिन्दू टूरिस्ट्स की हत्या कर दी थी। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा की शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली थी।
केंद्र सरकार ने पिछली बार 7 मई को देशभर के 244 जिलों में मॉक ड्रिल किया था। इसी दिन ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। जिसमें 100 आतंकवादी मारे गए थे। भारत की इस कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अज़हर के परिवार के 14 लोग मारे गए थे। इस बारे में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) की तरफ से बयान जारी कर बताया गया था कि भारतीय कार्रवाई में मसूद अज़हर की बड़ी बहन और बहनोई, भांजे की पत्नी और भांजी के अलावा पांच बच्चों की मौत हुई है।
भारत और पाकिस्तान के बीच करीब 3300 किलोमीटर लंबी सीमा है। जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात से पाकिस्तान की सीमा लगती है। अब यहां मॉक ड्रिल होगी।

https://shorturl.fm/a0B2m
https://shorturl.fm/m8ueY
https://shorturl.fm/j3kEj
https://shorturl.fm/FIJkD
https://shorturl.fm/FIJkD
https://shorturl.fm/68Y8V