ठाणे के कलवा से पाकिस्तानी एजेंट गिरफ्तार

 

महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने ठाणे जिले के कलवा से एक पाकिस्तानी एजेंट को गिरफ्तार किया है। उसका नाम रवींद्र मुरलीधर वर्मा है। वह मैकेनिकल इंजीनियर है।

ATS सूत्रों ने बताया कि 27 वर्षीय रवींद्र मुरलीधर वर्मा क्रिसने डिफेंस टेक्नोलॉजी लिमिटेड कंपनी में जूनियर इंजीनियर था। यह कंपनी नेवल डॉक के कुछ वॉरशिप से जुड़े कामों को सबलेट किया करती थी। रवींद्र वर्मा के पास प्रतिबंधित इलाके में जाने का पास भी था, जिसकी मदद से वह कुलाबा के नवल डाकयार्ड में जाता रहता था।

रवींद्र वर्मा नवंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच व्हाट्सएप के जरिए वॉरशिप से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Pakistan Intelligence Operative (PIO) को दी। जब ATS को इसकी खबर मिली तो ठाणे यूनिट ने रवींद्र वर्मा को हिरासत में ले लिया। उसके साथ दो और लोगों को भी पूछताछ के लिए लाया गया था, लेकिन जांच के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उसे ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट की धारा 3 (जासूसी) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है, इसलिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने भी भारतीय मोबाइल सिम कार्ड की आपूर्ति करके पाकिस्तानी खुफिया संचालकों (PIO) की कथित रूप से सहायता करने के आरोप में राजस्थान के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार जासूस की पहचान कासिम के रूप में की है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी दो बार पाकिस्तान जा चुका है। पहली बार अगस्त 2024 में और फिर मार्च 2025 में, इस दौरान वह पाकिस्तान में करीब 90 दिन तक रहा भी था। उसके पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के अधिकारियों से मिलने का संदेह है।

6 Thoughts to “ठाणे के कलवा से पाकिस्तानी एजेंट गिरफ्तार”

Leave a Comment