मुंबई पुलिस ने एक अंग्रेजी स्कूल की महिला टीचर को अपने ही नाबालिग स्टूडेंट से कई बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला टीचर की उम्र 40 साल है और स्टूडेंट की उम्र 16 साल है। पुलिस ने टीचर को बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम, 2012 की धारा 4 (भेदनात्मक यौन हमला), 6 (गंभीर भेदनात्मक यौन हमला) और 17 (अपराधों का उन्मूलन) और भारतीय न्याय संहिता, किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।
स्कूल मध्य मुंबई में स्थित है और नामांकित स्कूल की श्रेणी में आता है। महिला टीचर और स्टूडेंट दिसम्बर 2023 में स्कूल के वार्षिक फंक्शन में मिले थे। टीचर तब से छात्र पर फ़िदा हो गयी थी। टीचर शादीशुदा है। पीड़ित 12वीं कक्षा का स्टूडेंट है।
बताते हैं कि टीचर की एक महिला टीचर फ्रेंड ने उसे ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। उस फ्रेंड ने कहा था कि आजकल बड़ी उम्र की महिलाओं और किशोर लड़कों के बीच रिलेशन आम बात हो गई है। इस महिला फ्रेंड ने पीड़ित स्टूडेंट से भी कहा था कि महिला टीचर और वह स्टूडेंट एक दूजे के लिए बने हैं।
टीचर स्टूडेंट के साथ कभी अपनी कार में तो कभी फाइव स्टार होटलों में ले जाकर शारीरिक सम्बन्ध बनाती थी। बलात्कार करती थी। इससे स्टूडेंट डिप्रेशन में रहने लगता तो टीचर उसे एंटी-एंजाइटी दवाएं देती थी। स्टूडेंट स्कूल से पास होकर दूसरे स्कूल में चला गया तो भी टीचर उसको बुलाती और बलात्कार करती। टीचर ने स्टूडेंट के घर के नौकरों के जरिये भी उससे कई बार संपर्क किया।
टीचर स्टूडेंट को शराब पिलाकर उसके साथ बलात्कार करती थी। स्टूडेंट के व्यवहार में बदलाव होने पर घर के लोगों को मामले के बारे में जानकारी हुई। तब उन्होंने पुलिस में शिकायत करने का फैसला किया।
मुंबई में 40 साल की महिला टीचर ने 16 साल के स्टूडेंट से कई बार किया बलात्कार, गिरफ्तार
