पूर्व ACP कल्याणजी घेटे पर कार्रवाई की मांग ! समाजसेवक के आमरण अनशन का 9वां दिन

विवेक पांडेय

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) रह चुके कल्याणजी घेटे पर कार्रवाई की मांग को लेकर समाजसेवक विवेक पांडेय ठाणे पुलिस कमिश्नर मुख्यालय के सामने आमरण अनशन कर रहे हैं। विवेक पांडेय के आमरण अनशन का शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को 9वां दिन है।

पोलिटिकल रिलेशन होने की वजह से कल्याणजी घेटे ने अपनी पूरी सर्विस कल्याण और उल्हासनगर में ही की। अपने इस रिलेशन का वे दुरुपयोग करते रहे। कल्याणजी घेटे की छवि मृदुभाषी, मिलनसार परन्तु मोस्ट करप्ट अधिकारी की थी। फर्जी FIR दर्ज करना, असली FIR दर्ज न करना उनकी फितरत थी। कल्याणजी घेटे कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर रह चुके हैं। विवेक पांडेय भी कोलसेवाड़ी में ही रहते हैं। ऐसे में कल्याणजी घेटे विवेक पांडेय को भी बदनाम और परेशान करते रहे। विवेक पांडेय का आरोप है कि एकबार कल्याणजी घेटे ने कल्याण कोर्ट में ही विवेक पांडेय को रिवॉल्वर दिखाकर धमका दिया था कि उनके खिलाफ कोर्ट में जितने भी केस हैं उन्हें फॉलो न करें। इतना ही नहीं कल्याणजी घेटे कल्याण कोर्ट के जज एस. जी. इनामदार के चैम्बर में सर्विस रिवॉल्वर लेकर चले गए थे।

विवेक पांडेय ने हाल में कल्याणजी घेटे की एक और भयानक करतूत उजागर की। कल्याणजी घेटे के सगे भांजे भूषण तायड़े ने एक भंगार वाले की हत्या कर दी। तब कल्याणजी घेटे पॉवर में थे। पूरे केस की लीपापोती कर दी और भूषण तायड़े को आरोपी होने से बचा लिया।

चार्जशीट पढ़ने और पुलिस डिपार्टमेंट द्वारा उपलब्ध कराई गई इन्फॉर्मेशन से स्पष्ट है कि भूषण तायड़े ने भंगार वाले को चोर समझकर मार डालने का हुक्म दिया था। और चूँकि कल्याणजी घेटे ACP थे तो भूषण तायड़े को आरोपी होने से बचा लिया था। ABI (abinewz.com) ने 9 जून 2026 को ‘भंगार वाले के मर्डर केस में नपेंगे पूर्व ACP कल्याण घेटे, भांजे ने किया था मर्डर, कल्याण घेटे ने आरोपी होने से बचा लिया था’ शीर्षक से खबर भी प्रकाशित की थी।

विवेक पांडेय कल्याणजी घेटे पर कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत पर शिकायत, रिट पिटीशन पर रिट पिटीशन, जनहित याचिका पर जनहित याचिका फाइल करते रहे। लेकिन कल्याणजी घेटे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उच्चाधिकारियों ने शिकायत, रिट पिटीशन, जनहित याचिका पर कोई संज्ञान लिया ही नहीं। विवेक पांडेय को यही शिकायत डैशिंग डीसीपी अतुल झेंडे से भी है। इससे परेशान विवेक पांडेय ने पुलिस आयुक्त मुख्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। 5वें दिन उनकी तबियत बिगड़ गयी तो स्थानीय ठाणे नगर पुलिस ने उन्हें ठाणे सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया। विवेक पांडेय ने अस्पताल में भी आमरण अनशन जारी रखा है। शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को उनके आमरण अनशन का 9वां दिन है।

Leave a Comment