राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने अब मुंबई के विक्रोली स्थित टैगोर नगर मार्केट में मेडिकल शॉप कर्मचारी प्रेमसिंह देवड़ा के साथ मारपीट की। देवड़ा पर आरोप है कि उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर मराठी भाषा और महाराष्ट्र के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे थे। उसने लिखा था कि देख लिया राजस्थानी का पावर। मराठी को महाराष्ट्र में ही पीट दिया। हम मारवाड़ी हैं। हमारे सामने किसी की नहीं चलती।
प्रेमसिंह देवड़ा मूल रूप से राजस्थान का निवासी है। इस स्टेटस से नाराज MNS नेता विश्वजीत ढोलम और पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और देवड़ा को दुकान से बाहर निकालकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने पर मजबूर किया। इसके बाद प्रेमसिंह देवड़ा को दुकान से पुलिस स्टेशन तक ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई। उसे बिना चप्पल के सड़क पर घुमाया। खबर है कि इस भारी जिल्लत और मारपीट के बाद पीड़ित दुकानदार ने अपनी दुकान बंद कर दी और अपने गांव चला गया।
यह पहली बार नहीं है जब MNS कार्यकर्ताओं ने मराठी को लेकर किसी पर हमला किया हो। 12 जुलाई को विरार रेलवे स्टेशन पर MNS और शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने एक ऑटो चालक की इसलिए पिटाई कर दी थी, क्योंकि उसने मराठी बोलने से इन्कार कर दिया था। 1 जुलाई 2025 को ठाणे के मीरा-भायंदर में जोधपुर स्वीट्स के 48 वर्षीय गुजराती दुकानदार बघाराम चौधरी से MNS कार्यकर्ताओं ने पानी की बोतल मांगी और मराठी और मराठी में बात करने को कहा। चौधरी ने हिंदी में जवाब दिया और पूछा, मराठी बोलना क्यों जरूरी है? इस पर MNS कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया, गाली-गलौज की, और कई थप्पड़ मारे। वायरल वीडियो में कार्यकर्ता कहते दिखे कि यह महाराष्ट्र है, मराठी बोलना होगा।
MNS कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि जो कोई भी ऐसा व्यवहार करे, उसकी दुकान से कुछ न खरीदा जाए।

Start earning on autopilot—become our affiliate partner! https://shorturl.fm/TRTin