हिमाचल प्रदेश में दो सगे भाइयों ने एक ही लड़की से की शादी

 

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई में दो सगे भाइयों ने एक ही युवती से शादी कर ली। संयुक्त परिवार और जमीन के बंटवारे से बचने की पुरानी परंपरा को कायम रखने के लिए दोनों भाइयों ने यह कदम उठाया।

शिलाई गांव के थिंडो खानदान के एक व्यक्ति ने अपने दोनों बेटों की शादी कुन्हट गांव की एक युवती से पूरे रीति-रिवाजों के साथ करवाई। तीनों नवविवाहित शिक्षित हैं और संपन्न परिवार से ताल्लुक रखते हैं। एक दूल्हा जल शक्ति विभाग में कार्यरत है, जबकि दूसरा विदेश में नौकरी करता है। हिमाचल प्रदेश के हाटी समुदाय में इसे ‘उजला पक्ष’ के नाम से जाना जाता है।

यह शादी 12, 13 और 14 जुलाई को शिलाई गांव में धूमधाम से संपन्न हुई। अंतिम दिन दोनों दूल्हे अपनी दुल्हन के साथ मंच पर नजर आए। शादी में परिवार और गांव के कई लोग शामिल हुए ,तीन दिन तक चली इस शादी में ढोल-नगाड़ों के साथ वीडियो शूटिंग भी की गई।

उल्लेखनीय है कि एक ही व्यक्ति की दो जीवित पत्नियाँ या पतियों से शादी बिगैमी कहलाती है, जो भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 494 के तहत (हिंदू मैरिज एक्ट, 1955 के तहत) अपराध है। एक महिला का दो भाइयों से एक साथ शादी करना अमान्य है। परन्तु हिमाचल प्रदेश में इसे क़ानूनी मान्यता प्राप्त है। इस प्रथा को यहां ‘जोड़ीदार प्रथा’ भी कहा जाता है।

Leave a Comment