ब्लिंकिट के डिलीवरी ब्वॉय ने लिफ्ट में कर दिया पेशाब, पिटाई कर लोगों ने पुलिस को सौंपा

 

ब्लिंकिट के डिलीवरी ब्वॉय ने एक बिल्डिंग की लिफ्ट में पेशाब कर दिया। सोसायटी के सदस्यों ने पहले तो उसकी पिटाई की फिर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार (पश्चिम) स्थित सीडी गुरुदेव बिल्डिंग की है। ब्लिंकिट का एक डिलीवरी ब्वॉय ऑर्डर पर बिल्डिंग में कुछ डिलीवर करने गया था। वह लिफ्ट में घुसा। उसने इधर उधर देखा और फिर लिफ्ट में पेशाब कर दिया। सोसायटी के सदस्यों की संज्ञान में बात आने पर CCTV चेक करने पर मालूम पड़ा कि ब्लिंकिट के डिलीवरी ब्वॉय ने ही यह हरकत की है। सोसायटी के सदस्य ब्लिंकिट के कार्यालय पहुँच गए। वहां उस डिलीवरी ब्वॉय की पहचान की।

डिलीवरी ब्वॉय ने पेशाब करने से साफ इन्कार कर दिया। उसे CCTV फुटेज दिखाकर सोसायटी के सस्दयों ने उसकी पिटाई की और फिर तुलिंज पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने डिलीवरी ब्वॉय के खिलाफ सार्वजनिक स्थान को गंदा करने और सामाजिक मर्यादा भंग करने के का मामला दर्ज किया है।

2 Thoughts to “ब्लिंकिट के डिलीवरी ब्वॉय ने लिफ्ट में कर दिया पेशाब, पिटाई कर लोगों ने पुलिस को सौंपा”

Leave a Comment