उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना के नेता का उल्हासनगर के वकीलों के संगठन ने किया बहिष्कार

धनंजय बाबूराव बोडारे

शिवसेना पार्टी, जिसे ‘UBT’ अथवा ‘उबाठा’ भी कहा जाता है के एक नेता का उल्हासनगर के वकीलों के संगठन ने बहिष्कार कर दिया है। इस नेता पर एक महिला वकील को आत्महत्या ले लिए मजबूर करने का आरोप है। इस नेता के खिलाफ पुलिस ने FIR भी दर्ज की है।

शिवसेना नेता का नाम है धनंजय बाबूराव बोडारे।

उल्हासनगर की विट्ठलवाड़ी पुलिस ने पुरुषोत्तम लीलाराम खानचंदानी की शिकायत पर 4 सितम्बर 2025 को BNS-2023 की धारा 108 और 3(5) के तहत जिया गोपलानी, उल्हास फाल्के, शिवानी शुक्ला फाल्के, राज चांदवानी और धनंजय बोडारे के खिलाफ FIR (नंबर-0600/2025) दर्ज की है।

उल्हासनगर की जानी मानी समाजसेविका और वकील सरिता खानचंदानी ने 28 अगस्त 2025 की दोपहर 12 बजे उल्हासनगर-4, विट्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन के सामने, रोमा अपार्टमेंट की सातवीं (छत) मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के पूर्व लिखे पत्र में सरिता खानचंदानी ने उपरोक्त आरोपियों को दोषी ठहराया था। आत्महत्या से कुछ समय पूर्व ही विट्ठलवाड़ी पुलिस ने सरिता खानचंदानी को पुलिस स्टेशन में बुलाया था। वहां सारे आरोपी मौजूद थे।

बताते हैं कि धनंजय बोडारे ने विट्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन के सामने सार्वजनिक शौचालय के लिए आरक्षित जगह पर शिवसेना शाखा बना लिया था। इस शिवसेना शाखा में पार्टी की कोई भी गतिविधि नहीं होती थी। धनंजय बोडारे इसमें अवैध गतिविधियां संचालित करता था। इसके खिलाफ सरिता खानचंदानी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में पिटीशन फाइल कर उल्हासनगर महानगरपालिका की जगह को धनंजय बोडारे के चंगुल से मुक्त कराया था।

सरिता खानचंदानी की दूसरी पिटीशन अभी भी बॉम्बे हाईकोर्ट में पेंडिंग है। इसमें उल्हासनगर महानगरपालिका की ही जगह (जलकुंभ) को भी धनंजय बोडारे अपनी बपौती समझकर प्रयोग करता था। कोई भी गतिविधि करने के पहले यह महानगरपालिका से परमीशन नहीं लेता था। इसी वजह से धनंजय बोडारे सरिता खानचंदानी को रास्ते से हटाना चाहता था। जिसमें वह सफल भी हो गया। उसने सरिता खानचंदानी को मानसिक रूप से इतना परेशान किया कि उन्होंने आत्महत्या कर ली।

अब उल्हासनगर तालुका बार फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय सोनावणे ने सभी वकीलों से अपील की है कि कोई भी वकील धनंजय बोडारे के लिए कोर्ट में पैरवी न करे। धनंजय बोडारे की वजह से एक महिला वकील की मौत हुई है।

धनंजय बोडारे के खिलाफ उल्हासनगर के सेंट्रल पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 306, 34 के तहत FIR (नंबर-148/2011) और IPC की धारा 141, 143, 147, 149, 323, 341 और 427 के तहत FIR (नंबर-247/2013) दर्ज है।

One Thought to “उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना के नेता का उल्हासनगर के वकीलों के संगठन ने किया बहिष्कार”

Leave a Comment