संभल की जामा मस्जिद में ASI टीम के साथ अभद्रता, इंतजामिया कमेटी के दो लोगों पर नामजद FIR

 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम उत्तर प्रदेश के संभल की जामा मस्जिद का निरीक्षण करने पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने टीम को मस्जिद में घुसने नहीं और टीम के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। इस मामले में पुलिस ने इंतजामिया कमेटी के दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

FIR के मुताबिक, घटना 8 अक्टूबर 2025 की है। जिन 2 लोगों पर FIR दर्ज की गयी है उनका नाम-हाफिज और मोहम्मद कासिम खान है। इन दो लोगों पर धारा 132, 352 और 351(2) के तहत FIR दर्ज की गई है। हाफिज और मोहम्मद कासिम खान ने मस्जिद के आसपास माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी।

बता दें कि पिछले कई दिनों से शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर विवाद काफी दिनों से चल रहा है। इस विवाद की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। ऐसे में जब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) टीम मस्जिद का निरीक्षण करने पहुंची तब, इंतजामिया कमेटी के लोगों ने टीम के साथ दुर्व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का काम किया। खबरों के मुताबिक ASI टीम को मुख्य स्मारक (मुख्य गुम्बद) में प्रवेश नहीं करने दिया और अभद्र व्यवहार किया।

गौरतलब है कि बीते साल 24 नवम्बर को संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान बवाल हुआ था। इस बवाल में चार लोगों की मौत हुई थी। चार लोगों की मौत के अलावा, करीब 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। खबरों के मुताबिक हिंसा के बाद जामा मस्जिद के ठीक सामने सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण कराया गया था।

Leave a Comment