कथावाचक जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान की IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL की नीलामी में बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को करोड़ों की कीमत पर खरीदा है। इसके बाद से ही शाहरुख खान और KKR सनातन गुरुओं के निशाने पर हैं। अब कथावाचक जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि शाहरुख़ खान का कोई चरित्र नहीं है। वह देशद्रोही है। IPL मार्च महीने में होगा।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बीच बांग्लादेशी क्रिकेटर को खरीदने को लेकर शाहरुख खान का ऐसा करना किसी को भी रास नहीं आ रहा है। हर कोई उनको जमकर खरी खोटी सुना रहा है। जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को KKR में खिलाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। स्वामी रामभद्राचार्य ने आगे कहा, ‘शाहरुख खान कोई हीरो नहीं हैं। उसका कोई चरित्र नहीं है। इसमें कोई नई बात नहीं है। उसके सारे काम एक गद्दार जैसे रहे हैं। उसके सारे कृत्य हमेशा से देश विरोधी रहे हैं।’
इससे पहले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने शाहरुख़ खान का नाम लिए बिना कहा था कि उसका पाकिस्तान प्रेम बहुत है। मिस्टर केकेआर भूलना मत इन्हीं हिंदुस्तानियों ने तुम्हें हीरो बनाया है और जो हीरो बना सकता है वो जीरो भी बना सकता है। 9 करोड़ 20 लाख में खरीदा गया है वो बांग्लादेशी और वो पैसा कहां जाएगा और उसका प्रयोग कहाँ होगा। तमाम हिंदू मारे जाएंगे और वो पैसा दे कौन रहा है हिंदुस्तान में खुद को हीरो कहने वाला।
इससे पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन में धार्मिक नेताओं मुस्तफिजुर रहमान के साथ-साथ केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान को भी टारगेट किया और उन्हें भी धमकी दी। उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा था कि IPL के लिए बांग्लादेश के खिलाड़ी को खरीद कर शाहरुख खान ने देश के साथ गद्दारी की है।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ‘बांग्लादेश में कहीं न कहीं ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो हिंदुत्व के खिलाफ हैं। हिंदुओं की रक्षा के लिए वहां के खिलाड़ियों को आवाज उठानी चाहिए। वहां के लोगं और BCCI को इसे समझना चाहिए।
संत देवेशाचार्य ने शाहरुख खान पर भी सवाल उठाते हुए कहा, “क्या कभी शाहरुख खान ने उन हिंदुओं के लिए भी ट्वीट किया? क्या कभी शाहरुख खान ने उन हिंदुओं के बारे में सोचा जो वहां पर मारे जा रहे हैं, जलाए जा रहे हैं, प्रताड़ित किए जा रहे हैं? कभी नहीं सोचा क्योंकि हमेशा ही इनका हिंदू विरोधी एजेंडा रहा है।”
बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी कटर गेंदों के लिए पहचाने जाते हैं। केकेआर ने उन्हें रणनीतिक जरूरतों को देखते हुए टीम में शामिल किया था।

https://shorturl.fm/0D68x
https://shorturl.fm/mtbBC