अकेला ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (ABI ) के अनुसार ‘तू मेरी पूरी कहानी’ फिल्म की पूरी कहानी यह है कि शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेताम्बरी भट्ट को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। विक्रम भट्ट और उनका प्रोडक्शन मैनेजर महबूब अंसारी अभी भी राजस्थान की जोधपुर जेल की हवा खा रहे हैं। यह वही विक्रम भट्ट हैं जिन्होंने ‘तू मेरी पूरी कहानी’ फिल्म में हिरण्या ओझा को बतौर हीरोइन लांच करने के लिए उससे 12 लाख रुपये रिश्वत-घूस-दलाली ली थी।
‘तू मेरी पूरी कहानी’ फिल्म को राजस्थान के प्रसिद्ध बिजनेसमैन डॉ. अजय मुर्डिया ने प्रोड्यूज किया था। पूरी फिल्म महेश भट्ट ने निर्देशित की थी लेकिन ‘पता नहीं क्यों’ उन्होंने अपनी असिस्टेंट सुहरिता सेन का नाम निर्देशक करके डाल दिया था। सुहरिता सेन की बतौर निर्देशक यह पहली फिल्म थी। अब रोल आता है विक्रम भट्ट का। पूरी फिल्म की लागत मात्र 5 करोड़ रुपये थी, जबकि विक्रम भट्ट ने डॉ. अजय मुर्डिया से 9 करोड़ रुपये वसूले थे।
विक्रम भट्ट ने बॉलीवुड में एक नयी परंपरा की शुरुआत कर दी है। ‘भट्ट कैम्प’ के ही सूत्र ने ABI (abinewz.com) को बताया कि ‘तू मेरी पूरी कहानी’ फिल्म में विक्रम भट्ट ने बतौर हीरोइन लांच करने के लिए हिरण्या ओझा से 12 लाख रुपये रिश्वत-घूस-दलाली ली थी। मजेदार बात है कि हिरण्या ओझा को मात्र 9 लाख रुपये में साइन किया था। विक्रम भट्ट ने ये 9 लाख रुपये हिरण्या ओझा को इमानदारी से दे दिया था लेकिन उसके पहले 12 लाख रुपये ले लिया था। यह बात जब महेश भट्ट को मालूम पड़ी तो उन्होंने अपना सिर धुन लिया था।
बता दें कि हिरण्या ओझा अनुपम खेर की फिल्म एक्टिंग इंस्टीट्यूट में एक्टिंग सीख रही थी। अनुपम खेर ने ही हिरण्या ओझा का इंट्रोडक्शन विक्रम भट्ट से करवाया था। अनुपम खेर की एक्टिंग इंस्टीट्यूट और विक्रम भट्ट की ऑफिस एक ही बिल्डिंग में है। फिल्म का हीरो कोई अरहान पटेल था। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही।
एक और बात बता दें कि विक्रम भट्ट ने मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती को हॉन्टेड: घोस्ट ऑफ़ द पास्ट फिल्म से लांच किया था। इसके बदले भी विक्रम भट्ट ने मिथुन चक्रवर्ती से 2 करोड़ रुपये रिश्वत-घूस-दलाली ली थी। कुछ नकदी बैग में लेकर मिथुन चक्रवर्ती खुद विक्रम भट्ट की ऑफिस में जाते थे। फिल्म को आनंद पंडित, राकेश जुनेजा और श्वेताम्बरी भट्ट ने प्रोड्यूज किया था। फिल्म का बजट 7 करोड़ रुपये था। मिथुन चक्रवर्ती ने एक हिसाब से बेटे को लांच करने के लिए 2 करोड़ रुपये ‘निवेश’ किया था। मिमोह को विक्रम भट्ट ने कोई भी राशि नहीं दी थी। प्रोडक्शन यूनिट के एक मेंबर ने ABI को बताया कि जब मिमोह एक्शन/रोल करता था तो हम सब की हंसी निकल जाती थी। मिमोह को एक्टिंग बिल्कुल नहीं आती।
राजस्थान के प्रसिद्ध बिजनेसमैन और IVF इंदिरा हॉस्पिटल के फाउंडर डॉ. अजय मुर्डिया ने 8 नवंबर 2025 को उदयपुर के भुपालपुरा पुलिस स्टेशन में BNS-2023 की धारा- 318(4), 316(2), 336(3), 340(2), तथा 61(2) के तहत विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेताम्बरी भट्ट समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ FIR (नंबर-0213/2025) दर्ज कराई थी। डॉ. अजय मुर्डिया की पत्नी की बायोपिक फिल्म बनाने के नाम पर विक्रम भट्ट ने उनसे 30 करोड़ रुपये ठग लिए थे। भोपालपुरा पुलिस ने 7 दिसंबर 2025 को विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताम्बरी भट्ट को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया था।
हाउसफुल मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. के मालिक शिवराज खवाड़े की शिकायत पर 23 जनवरी 2026 को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में विक्रम भट्ट और कृष्णा भट्ट के खिलाफ भा.दं.सं. की धारा 420 और 34 के तहत नई FIR (नंबर-0069/2026) दर्ज हुई है।
