बाल व्यास पंडित अनुज मिश्रा
उत्तर प्रदेश के जौनपुर (काशी क्षेत्र) के बाल व्यास पंडित अनुज मिश्रा का पहली बार महाराष्ट्र की धरती पर आगमन हुआ है। पंडित अनुज मिश्रा ठाणे जिले के बदलापुर में 29 मार्च 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक श्री हनुमंत कथा का वाचन करेंगे। पंडित अनुज मिश्रा के आगमन से बदलापुर भक्तिमय हो गया है।
श्री वामन म्हात्रे फॉउंडेशन और श्री साईं बाबा मंदिर उत्सव समिति ने संयुक्त रूप से श्री हनुमंत कथा का आयोजन किया है। यह कथा श्री साईं मंदिर, रमेश वाड़ी, टाटा कालोनी, बदलापुर (पश्चिम) में आयोजित है। यह कथा आज यानि 29 मार्च 2026 से शुरू होगी और श्री हनुमान जन्मोत्सव पर 2 अप्रैल 2026 को समाप्त होगी। इस श्री हनुमंत कथा वाचन के लिए श्री साईं बाबा मंदिर उत्सव समिति के अध्यक्ष और पुजारी मधुसूदन मिश्रा ने पूर्वांचल के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित अनुज मिश्रा को चुना है।
पंडित अनुज मिश्रा 10 महाविद्याओं की देवी माँ राज-राजेश्वरी के कृपा पात्र हैं। माँ राज-राजेश्वरी से उन्हें कई सिद्धियां प्राप्त हैं। पंडित अनुज मिश्रा की उम्र आज 25 साल है लेकिन 8 वर्ष की आयु में ही उन्हें माँ राज-राजेश्वरी से सिद्धियां प्राप्त हो गयी थीं। उत्तर प्रदेश के लोग अपनी सभी समस्याओं के समाधान के लिए पंडित अनुज मिश्रा के पास आते हैं। पंडित अनुज मिश्रा माँ राज-राजेश्वरी परिवारम फॉउंडेशन के प्रमुख हैं।
पंडित अनुज मिश्रा जौनपुर का नाम ‘जमदग्निपुरम’ करवाने के लिए भी प्रयासरत हैं।
