जौनपुर के बाल व्यास पंडित अनुज मिश्रा की श्री रामचरित मानस कथा कल्याण में

 

उत्तर प्रदेश के जौनपुर (काशी क्षेत्र) के बाल व्यास पंडित अनुज मिश्रा का पहली बार महाराष्ट्र की धरती पर आगमन हुआ है। पंडित अनुज मिश्रा ने ठाणे जिले के बदलापुर में 29 मार्च 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक श्री हनुमंत कथा का वाचन किया। अब वे कल्याण (पश्चिम) में श्री रामचरित मानस कथा का वाचन कर रहे हैं।

शिव साईं मंदिर, टावरी पाड़ा, कल्याण (पश्चिम) में पंडित अनुज मिश्रा का 3 अप्रैल 2026 से श्री रामचरित मानस कथा शुरू है। यह 11 अप्रैल 2026 तक चलेगी। श्री रामचरित मानस कथा का आयोजन माँ गायत्री कृपा पात्र महिला मंडल और प्रज्ञा मंडल ने किया है। इस कथा को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

पंडित अनुज मिश्रा 10 महाविद्याओं की देवी माँ राज-राजेश्वरी के कृपा पात्र हैं। माँ राज-राजेश्वरी से उन्हें कई सिद्धियां प्राप्त हैं। पंडित अनुज मिश्रा की उम्र आज 25 साल है लेकिन 8 वर्ष की आयु में ही उन्हें माँ राज-राजेश्वरी से सिद्धियां प्राप्त हो गयी थीं। उत्तर प्रदेश के लोग अपनी सभी समस्याओं के समाधान के लिए पंडित अनुज मिश्रा के पास आते हैं। पंडित अनुज मिश्रा माँ राज-राजेश्वरी परिवारम फॉउंडेशन के प्रमुख भी हैं।

पंडित अनुज मिश्रा जौनपुर का नाम ‘जमदग्निपुरम’ करवाने के लिए भी प्रयासरत हैं।

Leave a Comment