शादी से 11 दिन पहले मुकर गया पुलिस सब-इंस्पेक्टर !

 

महाराष्ट्र के बीड जिले में तैनात एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) ने 11 दिन पहले शादी से इन्कार कर दिया है। आरोप है कि उसने न सिर्फ शादी से इन्कार किया बल्कि लड़की के परिवार वालों को पिस्टल दिखाकर धमकाया भी। पीड़ित परिवार ने नजदीकी थाने में PSI के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।

बता दें कि बीड में तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) पवन निम्बालकर की शादी तय हो चुकी थी। शादी में सिर्फ 11 दिन बचे थे लेकिन इसी बीच PSI ने यह कहते हुए शादी करने से इन्कार कर दिया कि- लड़की मेरे लायक नहीं है।’ यह बात सुनते ही लड़की के परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़की के परिवार का आरोप है कि पवन निम्बालकर ने उन्हें सरकारी पिस्टल से धमकाया भी।

इस घटना से लड़की के परिवार वालों को गहरा सदमा पहुंचा है। साथ ही उन्हें आर्थिक नुकसान भी पहुंचा है। लड़की के पिता ज्ञानेश्वर जरांगे का कहना है कि- हमने अपनी बेटी की सगाई की पार्टी पर ही 5 लाख रुपये खर्च कर दिए थे। जैसे-जैसे शादी की तारीख नजदीक आती गई, हमने अपनी बेटी को देने के लिए बर्तन, फर्नीचर और अन्य सभी चीजें खरीद ली थीं। सगाई की पार्टी और बाकी खरीदारी का कुल खर्च 14 से 14.5 लाख रुपये के बीच था। शादी में सिर्फ 11 पहले ही पवन निम्बालकर ने शादी करने से मना कर दिया, जिससे हमें काफी नुकसान पहुंचा है।

इस घटना के बाद लड़की का परिवार न्याय की गुहार लगाते हुए चकलांबा पुलिस स्टेशन पहुंचा। उनकी शिकायत के आधार पर PSI पवन निम्बालकर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

लड़की के पिता ज्ञानेश्वर जरांगे ने मांग की है कि हमें अपनी बेटी के लिए न्याय मिलना चाहिए और शादी की तैयारियों में हमने जो भी पैसा खर्च किया है, वह हमें वापस मिलना चाहिए। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Leave a Comment