मुंबई की पवई पुलिस ने एक 28 वर्षीय व्यक्ति को एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रांसजेंडर होने दावा करते हुए महिला के घर में घुसा था।
आरोपी की पहचान अनिल शेषराव शिंदे के रूप में हुई है। वह 18 अगस्त को घर को बुरी नजर से बचाने के लिए एक रस्म करने के बहाने महिला के घर पहुंचा था। घर के अंदर जाने के बाद अनिल शिंदे बेडरूम में गया और महिला को शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर उसका यौन उत्पीड़न किया।
घटना के बाद पवई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में अनिल शिंदे को ऑटोरिक्शा से इलाके से जाते हुए देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा करते हुए उसकी पहचान की। वह साड़ी पहने हुए था और ठाणे के खारेगांव स्थित एक झुग्गी बस्ती की ओर गया, जहां पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक अनिल शिंदे इससे पहले भिखारी बनकर भी लोगों को गुमराह करता था और बाद में उसने ट्रांसजेंडर व्यक्ति का रूप धारण करना शुरू किया।
