मैंने रोहित शर्मा को डेट किया था, वह रोमांटिक नहीं थे- अभिनेत्री सोफिया हयात का दावा

सोफिया हयात

अभिनेत्री सोफिया हयात सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 7’ में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने आईपीएल में भी कुछ वर्षों तक काम किया है। वह खुद को आईपीएल की ‘लकी मैस्कॉट’ मानती हैं। अब सोफिया अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने आईपीएल से लेकर क्रिकेटर रोहित शर्मा तक कई मुद्दों पर बात की है।

सोफिया हयात ने ‘स्ट्रेट टॉक क्विअर विस्डम’ पॉडकास्ट में आईपीएल के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें क्रिकेट के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी। उनके मैनेजर ने उन्हें इस क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित किया और उस दौरान उन्होंने कई बार झूठ भी बोला। सोफिया ने अपनी उम्र तक गलत बताई थी। उनका दावा है कि ऐसा करने के बाद वह युवाओं की आइकॉन बन गईं और भारत में उन्हें काफी लोकप्रियता मिली।

सोफिया हयात ने रोहित शर्मा को डेट करने का भी दावा किया। सोफिया हयात ने कहा- मैं मशहूर क्रिकेटर रोहित शर्मा को डेट कर चुकी हूं। वह आज भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। लेकिन मुझे यह कहना ही पड़ेगा कि वह रोमांटिक नहीं थे।

रोहित शर्मा को लेकर सोफिया हयात का यह दावा पहली बार सामने नहीं आया है। कई साल पहले भी उन्होंने एक इंटरव्यू में दोनों के रिश्ते को लेकर बातें की थीं। उस समय सोफिया हयात एक किताब लिख रही थीं और उन्होंने कहा था कि उसमें रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्ते के हर पहलू को शामिल करेंगी। सोफिया हयात के मुताबिक- उन्होंने 2012 में रोहित शर्मा को डेट करना शुरू किया था और यह रिश्ता करीब एक साल तक चला।

सोफिया हयात ने रोहित शर्मा के साथ हुए ब्रेकअप को लेकर भी खुलकर बात की थी। उनके दावे के मुताबिक रोहित शर्मा ने मीडिया में उन्हें ‘फैन’ बताया था, जिसके बाद दोनों अलग हो गए। इससे सोफिया हयात काफी दुखी हुईं और उन्होंने रोहित शर्मा को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया।

बता दें कि 2015 में रोहित शर्मा ने रितिका सचदेव से शादी की थी। 2018 में दोनों बेटी समायरा के माता-पिता बने। इसके बाद 2024 में उनके घर बेटे का जन्म हुआ।
क्रिकेट के बाद अब रोहित शर्मा जल्द ही टेलीविजन पर भी नजर आने वाले हैं। उनका रियलिटी शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ इस सप्ताह सोनी टीवी पर शुरू होने जा रहा है।

Leave a Comment