ऑपरेशन सिन्दूर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने अपने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, “हमने केवल उन्हीं को मारा, जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा। सेना ने हनुमान की तरह हमला किया। मैं भारतीय सेना के शौर्य को नमन करता हूं। हमने हनुमान जी के उस आदर्श का पालन किया है, जो उन्होंने अशोक वाटिका उजाड़ते समय किया था ‘‘जिन मोहि मारा, तिन मोहि मारे’’ अर्थात केवल उन्हीं को मारा जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा।
राजनाथ सिंह ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर लॉन्च करके पहले की तरह ही इस बार भी आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले कैंप को तबाह करके करारा जवाब दिया है। हमारी यह कार्रवाई बेहद सोच-समझकर और सधे हुए तरीके से की गई है। आतंकवादियों का मनोबल तोड़ने के उद्देश्य से यह कार्रवाई सिर्फ उनके शिविरों और बुनियादी ढांचे तक ही सीमित थी। मैं एक बार फिर हमारे सशस्त्र बलों की वीरता के आगे नतमस्तक हूं। राजनाथ सिंह ने BRO (सीमा सड़क संगठन) के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कही है।
