मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (AEC) ने 50 वर्षीय अंगड़िया ऑपरेटर राकेश मंडालिया को करोड़ों रुपये के गबन और शिकायतकर्ता को भुगतान की मांग से रोकने के लिए दाऊद इब्राहिम से जुड़े गैंगस्टर के नाम पर धमकियां दिलवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बोरीवली (पश्चिम) निवासी राकेश मंडालिया को 4 जून को गिरफ्तार किया गया और एस्प्लेनेड कोर्ट ने उसे 10 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता इंदौर का एक सोना-चांदी व्यापारी है, जिसने अपने ग्राहकों को सोने की बिस्कुटें बेची थीं।…
Read More