नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई और उसके आसपास के लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर में कार्रवाई करते हुए 349 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन जब्त की है, जिसकी अवैध बाजार में कीमत करीब 1,745 करोड़ रुपये है। “व्हाइट स्ट्राइक” नाम के इस ऑपरेशन में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय कोकीन तस्करी गिरोह का पर्दाफाश हुआ। गृह मंत्रालय के अनुसार यह बड़ी कार्रवाई छह महीने से अधिक समय तक लगातार खुफिया जानकारी जुटाने और निगरानी के बाद की गई। पुख्ता सूचना के आधार पर कई टीमों ने कलम्बोली- भिवंडी कॉरिडोर में संयुक्त छापेमारी की।…
Read More