लालबाग में नाबालिग पोता-पोती के शरीर पर सिल्वर रंग लगाकर भीख मंगाने के आरोप में दादी के खिलाफ FIR दर्ज

  मुंबई के लालबाग गणपति उत्सव में दो नाबालिग बच्चों के शरीर पर चांदी जैसा रंग (सिल्वर) लगाकर उनसे भिक्षा मंगवाने के आरोप में कालाचौकी पुलिस ने 65 वर्षीय महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला उस्मानाबाद जिले की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों बच्चे उसके पोते हैं और उनकी उम्र 12 व 13 वर्ष है। पुलिस के मुताबिक कालाचौकी पुलिस थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी मोनाली वामनराव मोहोलकर की लालबागचा राजा गणपति उत्सव में 12 सितंबर से सुरक्षा ड्यूटी लगी थी। 21 सितंबर की रात करीब…

Read More

लालबागचा राजा उत्सव में चोरी करनेवाले इंदौर के दो युवक गिरफ्तार

  मुंबई के लालबाग में गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के सोने के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन चोरी करने के दो आरोपियों को कालाचौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि एक सुरक्षा गार्ड का मोबाइल फोन और नकदी चोरी करने के बाद दोनों भागने की कोशिश कर रहे थे तभी श्रद्धालुओं ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी आरिफ गुर्जर (24) और सोमनाथ राठौड़ (23) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार लालबाग निवासी वर्षा विश्वनाथ फोपले…

Read More