मुंबई हाईकोर्ट ने नगरसेवक रमेश म्हात्रे की जमानत रद्द की, पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने का आदेश

  महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका द्वारा संचालित शास्त्रीनगर अस्पताल में 6 जुलाई को डॉक्टरों के साथ मारपीट करने वाले नगरसेवक रमेश म्हात्रे को मुंबई हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। शनिवार को हुई विशेष सुनवाई में मुंबई हाईकोर्ट ने एक महिला डॉक्टर पर हमला करने और दो अन्य पुरुष डॉक्टरों के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार नगरसेवक रमेश म्हात्रे को कल्याण की अदालत द्वारा दी गई जमानत पर रोक लगा दी है। अदालत ने रमेश म्हात्रे को 19 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे तक…

Read More

डोंबिवली अस्पताल मारपीट मामले में शिवसेना नगरसेवक रमेश म्हात्रे गिरफ्तार

  महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण-डोम्बिवली महापालिका (KDMC) द्वारा संचालित डोम्बिवली के शास्त्रीनगर अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में शिवसेना (शिंदे गुट) के नगरसेवक रमेश म्हात्रे को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसी मामले में मंगलवार रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपियों को कल्याण कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। परिमंडल-3 के पुलिस उपायुक्त (DCP) अतुल झेंडे ने मीडिया को बताया कि रमेश म्हात्रे को गिरफ्तार…

Read More