केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में कपड़ा कारोबार से जुड़ी एक निजी कंपनी के खिलाफ जांच शुरू की है। कर्ज लेने वाली कंपनी और उसके निदेशकों ने धोखाधड़ी और बेईमानी की मंशा से बैंक से मिली रकम को उन उद्देश्यों के बजाय अन्य कामों में इस्तेमाल किया, जिनके लिए कर्ज मंजूर किया गया था। CBI के मुताबिक इस मामले में बांद्रा (पूर्व) स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एसेट रिकवरी मैनेजमेंट शाखा के मुख्य प्रबंधक देवा कुमार वाई.एन.…
Read MoreTag: पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
मेहुल चोकसी से जुड़े PNB घोटाले में CBI ने चार और आरोपियों को बनाया आरोपी
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी से जुड़े 13,578 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) धोखाधड़ी मामले में चार और लोगों को आरोपी बनाया है। विशेष अदालत ने इन चारों के नाम वाली पूरक आरोपपत्र (सप्लीमेंट्री चार्जशीट) का संज्ञान लेते हुए उन्हें समन जारी किया है। इनमें पीएनबी की ब्रैडी हाउस शाखा के तत्कालीन आंतरिक मुख्य लेखा परीक्षक (Internal Chief Auditor) भी शामिल हैं। विशेष न्यायाधीश एस.के. करहले ने कहा कि पूरक आरोपपत्र में प्रस्तुत सामग्री प्रथम दृष्टया आरोप तय करने के लिए पर्याप्त…
Read More