महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) की इस साल हुई ड्रग इंस्पेक्टर स्क्रीनिंग परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो परीक्षार्थी भी शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल के एक अधिकारी के अनुसार गुरुवार को दो परीक्षार्थियों साजिद सांडे और विजय किंगर के अलावा बिचौलियों संदीप खलाटे और भैरवनाथ कदम को गिरफ्तार किया गया। दोनों बिचौलिए नवी मुंबई के रहने वाले हैं।…
Read More