महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की विशेष अदालत ने शकील शेख उर्फ मामू की जमानत याचिका खारिज कर दी है। उस पर सलीम डोला के नेतृत्व वाले ड्रग्स सिंडिकेट और सातारा जिले में 115 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन (एमडी) निर्माण अभियान से जुड़े होने का आरोप है। अदालत ने कहा कि इस स्तर पर आरोपी के पास से सीधे मादक पदार्थों की बरामदगी आवश्यक नहीं है क्योंकि सह-आरोपी के इकबालिया बयान और बातचीत के ट्रांसक्रिप्ट प्रथम दृष्टया उसके इस गिरोह से संबंध होने की ओर इशारा करते हैं।…
Read MoreTag: सलीम डोला
दाऊद इब्राहिम का साथी सलीम डोला इस्तांबुल में गिरफ्तार
सलीम डोला मुंबई अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला को तुर्की के अधिकारियों ने इस्तांबुल में गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सलीम डोला पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क में शामिल होने का आरोप है और वह काफी समय से कानून प्रवर्तन एजेंसियों की निगरानी में था। सूत्रों ने बताया तुर्की की नेशनल इंटेलिजेंस ऑर्गनाइजेशन (MIT) और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में सलीम डोला उनके हत्थे चढ़ गया। इस ऑपरेशन का निशाना भारतीय अंडरवर्ल्ड और दाऊद इब्राहिम के संगठन से जुड़े सिंथेटिक ड्रग नेटवर्क पर…
Read More