शादी को मात्र 15 दिन ही हुए थे। एक दुल्हन अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भाग गयी। दरअसल दुल्हन शादी के पहले से ही ब्वॉयफ्रेंड से प्यार करती थी। मार दिए जाने के डर से दुल्हन और ब्वॉयफ्रेंड अब पुलिस अधीक्षक (SP) की ऑफिस में शरण लिए हुए हैं।
मामला आंध्र प्रदेश के कोप्पल का है। जानकारी के मुताबिक, दुल्हन के पिता का बैंगलुरु में ठेकेदारी का काम है। वहां एक मजदूर उनके लिए प्लास्टर का काम करता था। दुल्हन उसी से प्यार करती है। दुल्हन के माता-पिता को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने बेटी की शादी कहीं और करवा दी। दुल्हन यहां घुट-घुटकर दिन काट रही थी। उसने ब्वॉयफ्रेंड से कहा- मुझे यहां से ले जाओ। अगर तुम्हारे साथ नहीं रही तो आत्महत्या कर लूंगी।
ब्वॉयफ्रेंड भी उसकी बात मान गया। फिर दुल्हन उसके साथ भाग गई। दुल्हन के माता-पिता अब दोनों को ढूंढ रहे हैं। दुल्हन ने SP को बताया- हम जीना चाहते हैं। हमीरा रक्षा कीजिए। मेरी जबरन शादी करवाई गई थी। युवक का नाम वेंकटेश है। वो दुल्हन के पिता के यहां प्लास्टर का काम करता था। दुल्हन इसी से शादी करना चाहती है।
दुल्हन ने कहा- सर मैंने पापा से कहा भी था कि मैं वेंकटेश से शादी करना चाहती हूं। मगर वो मुझे जबरन गांव ले गए। वहां किसी और से शादी करवा दी। मैं इस शादी से बिल्कुल भी खुश नहीं थी।
यह जोड़ा फिलहाल कोप्पल एसपी ऑफिस में रह रहा है। उन्होंने एसपी से कहा है कि जब तक उन्हें सुरक्षा नहीं मिल जाती, वे कहीं नहीं जाएंगे। अब देखना होगा कि कोप्पल पुलिस इस जोड़े को साथ रहने की इजाजत देती है या नहीं और उन्हें किस तरह की सुरक्षा मुहैया कराती है।

Boost your income—enroll in our affiliate program today! https://shorturl.fm/JIRe7