उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक 16 वर्षीय लड़की को एक साल के भीतर 7 बार सांप ने काटा है। लड़की को काटने के बाद सांप गायब हो जाता है। लड़की को बार-बार सांप के काटने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते हैं। आश्चर्य है कि वह बार ठीक हो जाती है।
मामला हमीरपुर जनपद की राठ कोतवाली क्षेत्र के इटायल गांव का है। यहां के रहने वाले भवानीदीन सैनी की 16 बर्षीय बेटी डॉली को एक साल के भीतर 7 बार सांप ने काटा है। इस खबर से गांव में सनसनी फैल गई है। डॉली व उसके परिजनो का कहना है कि डॉली को सांप दिखाई देता है और उसे बार-बार काटता भी है। उसे सपने मे भी सांप दिखाई देता है। जानकारी के मुताबिक युवती को खेत में धनिया काटते समय पहली बार सांप ने उंगली में काटा था। जिसे इलाज के लिए पनवाड़ी ले गए थे। इसके बाद भाईदूज पर भी उंगली में सांप ने काट लिया था।
इतना ही नहीं दो महीने पहले वह अपनी बहन रोशनी के यहां चिल्ली गांव चली गयी थी, जहां झाड़ू लगाते समय वहां पर भी उंगली में सांप ने काट लिया था। एक वर्ष में डोली को सात बार सांप ने एक ही जगह पर काटा है। सांप के द्वारा काटे जाने पर हर बार डॉली की तबियत बहुत ख़राब हो जाती है। मगर समय पर इलाज होने से वो ठीक हो जाती है।
कोई इसे दैवीय आपदा तो कोई पुराने जन्म से जोड़कर देख रहा है। अब सांप दिखने मात्र से ही उसकी हालत बिगड़ जाती है। मुंह से फैने निकल आते हैं। बताया कि झाड़-फूंक करने वालों ने पूजा पाठ के लिए कहा तो उन्होंने पूजा पाठ भी करा दी। लेकिन कुछ आराम नहीं लग रहा है।
इसी तरह का मामला एक साल पूर्व भी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद से सामने आ चुका है। फतेहपुर के रहने वाले विकास नाम के एक शख्स को कथित तौर पर 40 दिनों के भीतर सात बार सांप ने काटा था। विकास का कहना था कि उसे सांप सपने में दिखाई देता है। बाद में तकनीकी तौर पर मामला फर्जी निकला।

Join our affiliate program today and start earning up to 30% commission—sign up now! https://shorturl.fm/LHbYI
Drive sales, earn commissions—apply now! https://shorturl.fm/2Rcvv