मीरा-भायंदर देश का सबसे स्वच्छ शहर, राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत

 

नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने गुरुवार को हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स मंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में मीरा-भायंदर महानगरपालिका की टीम को क्लीनेस्ट सिटी के अवॉर्ड से सम्मानित किया है। इस मौके पर महाराष्ट्र सरकार में राज्य मंत्री माधुरी मिसाल भी मौजूद रहीं।

स्वच्छ सर्वेक्षण की सूची में ज्यादा इंदौर, अंबिकानगर और मैसूर टॉप थ्री सिटी चुने गए तो वहीं 10 लाख से अधिक आबादी के वर्ग में अहमदाबाद को सबसे साफ स्वच्छ शहर चुना गया है। मीरा-भायंदर को 3 से 10 लाख की आबादी के वर्ग में सबसे स्वच्छ शहर चुना गया।

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण अवॉर्ड के 9वें संस्करण में कुल चार वर्ग में 74 अवॉर्ड दिए गए। मीरा-भायंदर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में मिला अवॉर्ड इसलिए बड़ा है क्योंकि मीरा-भायंदर महानगरपालिका ने पूरे देश में टॉप किया है।

मीरा-भायंदर में मिश्रित आबादी है। यहां पर हिंदी और मराठी बोली जाती है। इसके अलावा गुजराती आबादी भी काफी है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में मीरा-भायंदर को तीन से 10 लाख की आबादी वर्ग में सबसे साफ शहर के अवॉर्ड से नवाजा गया है। महानगर पालिका आयुक्त और प्रशासक IAS राधाबिनोद शर्मा ने अवॉर्ड ग्रहण किया।

Leave a Comment