डोंबिवली की 9,111 महिलाओं ने सांगली से विश्व रिकॉर्ड छीना, लेज़िम वादन में महिला दिवस पर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया नाम

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ठाणे जिले के डोंबिवली सहित कल्याण तालुका की 9,111 महिलाएं और छात्राएं एक साथ एकत्रित होकर सामूहिक लेज़िम वादन करते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाकर डोंबिवली के गौरव में एक और सम्मानजनक उपलब्धि जोड़ दी।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और विधायक रविंद्र चव्हाण के डोंबिवलीकर एक सांस्कृतिक परिवार तथा कल्याण तालुका शारीरिक शिक्षण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सामूहिक लेज़िम वादन कार्यक्रम में रविवार को यहां श्री संत सावळाराम क्रीड़ा संकुल मैदान में ठाणे जिले की सैकड़ों स्कूलों की छात्राओं और महिलाओं ने भाग लिया। कुल 9,111 प्रतिभागियों ने एक साथ लेज़िम वादन कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

लगभग साढ़े पांच मिनट तक विभिन्न प्रस्तुति देकर महिलाओं ने यह रिकॉर्ड स्थापित किया। इस अवसर पर स्वप्निल डांगरेकर ने विधायक रविंद्र चव्हाण की पत्नी सुहासिनी रविंद्र चव्हाण को विश्व रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट और मेडल सौंपा।

इस दौरान “भारत माता की जय”, “जय श्रीराम” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। हर चेहरे पर विश्व रिकॉर्ड बनाने की खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

इससे पहले यह रिकॉर्ड सांगली के नाम पर था। यह जानकारी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लंदन से आए अधिकारी स्वप्नील डांगरेकर ने दी। इससे पहले 7,338 महिलाओं ने एक साथ लेज़िम वादन कर रिकॉर्ड बनाया था, जिसे रविवार को डोंबिवली में तोड़ दिया गया।

Leave a Comment