नवी मुंबई की NRI सागरी पुलिस ने काला जादू करके एक महिला को ठगने के आरोप में दो ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। उनके नाम अर्जुन भरत चव्हाण (21) उर्फ़ टनटन बाबा और सागर शिवाजी शिंदे उर्फ ‘एकलहरी बाबा’ (उम्र 24) हैं। एकलहरी बाबा टनटन बाबा का गुरू है। आरोपी मध्य प्रदेश के उज्जैन के खरगोन, मोखाड़ा के रहनेवाले हैं।
नवी मुंबई पुलिस ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि नवी मुंबई के दिवाले गांव की रहनेवाली एक महिला को कुछ संकट आने की बात कहकर खुद को ‘बाबा’ बताने वाले आरोपियों ने उस पर काला जादू होने का झांसा दिया। दिसम्बर 2025 में इसके उपाय के नाम पर अलग-अलग पूजा और विधियां कराने की बात कहकर आरोपियों ने उससे बड़ी रकम वसूल की। महिला ने 1, 47, 000 रुपये नकद और 43,000 रुपये ऑनलाइन माध्यम से कुल लगभग 1 लाख 90 हजार रुपये आरोपियों को दिए थे। ठगी का एहसास होने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम बनाई गई। जांच के दौरान आरोपियों के नासिक इलाके में होने की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस की मदद से जाल बिछाया। पुलिस ने अर्जुन भरत चव्हाण (उम्र) उर्फ़ टन टन बाबा और सागर शिवाजी शिंदे उर्फ एकलहरी बाबा (24) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मध्य प्रदेश के इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4), 3(5) तथा महाराष्ट्र नरबलि और अन्य अमानवीय, अघोरी प्रथाओं व जादूटोना प्रतिबंधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने और कितने लोगों को ठगा है।
