हॉकर मोहम्मद अनस पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार

मोहम्मद अनस

मुंबई की विक्रोली पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करने और उसका पीछा करने के आरोप में स्थानीय कपड़ा विक्रेता मोहम्मद अनस को पॉक्सो (POCSO) एक्ट तहत गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार, 24 नवम्बर 2026 को सतर्क स्थानीय निवासियों ने मोहम्मद अनस को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची की मां के पूछताछ करते समय वह भागने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग की मां की शिकायत पर यह FIR दर्ज की गयी है।

FIR के अनुसार, घटना अक्टूबर 2026 के पहले सप्ताह की है। इलाके में कपड़े बेचने का काम करने वाले मोहम्मद अनस ने बच्ची को उसके घर के पास कपड़ों की नाप लेने के बहाने बुलाया और उसके साथ अनुचित तरीके से छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद मोहम्मद अनस लगातार बच्ची का पीछा करने लगा। बच्ची की मां ने मोहम्मद अनस के खिलाफ इस बाबत पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी।

24 नवंबर 2026 को शिकायतकर्ता महिला ने मोहम्मद अनस को उसी इलाके में देखा। महिला ने जब उसे रोककर सवाल किया तो वह वहां से भागने लगा। तभी स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और तुरंत विक्रोली पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मोहम्मद अनस के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Comment