कर्नाटक पुलिस के महानिदेशक (DGP) डॉ. रामचंद्र राव का एक महिला के साथ रंगरेलियां मनाने का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जांच के आदेश दिए हैं। रामचंद्र राव की बेटी तान्या राव सोना तस्करी के आरोप में अभी भी जेल में हैं।
ध्यान से देखने पर पता चलता है कि रामचंद्र राव यह हरकत दो महिलाओं के साथ अलग-अलग कार्यालय में कर रहे हैं। एक वीडियो में रामचंद्र राव ड्यूटी पर हैं और पुलिस की वर्दी में हैं। दूसरे वीडियो में वे सूट में हैं। महिला भी अलग-अलग है। रामचंद्र राव का कहना है कि एक वीडियो चार साल पुराना है।
रामचंद्र राव नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय (DCRE) के प्रमुख हैं। उन्होंने कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर से उनके आवास पर मुलाकात की। शायद जी. परमेश्वर ने मुलाकात नहीं की। रामचंद्र राव ने वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताया। उन्होंने कहा, “यह वीडियो पूरी तरह से मनगढ़ंत है। मैं एक वकील से मिलकर झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराऊंगा।”
रामचंद्र राव साल 2025 में चर्चा में आए थे, जब उनकी सौतेली बेटी और अभिनेत्री रान्या राव को राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। रान्या राव फिलहाल बेंगलुरु सेंट्रल जेल में बंद हैं।

Share your link, earn rewards—sign up for our affiliate program!