राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत भारत में पाकिस्तान से आयातित वस्तुओं पर लगे प्रतिबंध से बचने की एक और कोशिश का पर्दाफाश किया है। 11 सितंबर से 22 अक्टूबर 2026 के बीच चलाए गए इस अभियान में न्हावा शेवा बंदरगाह पर करीब 25,000 किलोग्राम तरबूज के बीजों की खेप पकड़ी गई। पाकिस्तान मूल के इन बीजों को दुबई के रास्ते भारत लाया गया था और आयात प्रतिबंध से बचने के लिए दस्तावेजों में इन्हें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का उत्पाद बताया गया था। इस…
Read MoreTag: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI)
मुंबई बंदरगाह पर 13 कंटेनर पाकिस्तानी सूखे खजूर जब्त
भारत में पाकिस्तान से आयात पर लगे प्रतिबंध को दरकिनार करने की कोशिश के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की मुंबई जोनल यूनिट ने 13 कंटेनरों से पाकिस्तान मूल के 362.75 मीट्रिक टन सूखे खजूर जब्त किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 5.66 करोड़ रुपये बताई गई है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर 2 मई 2025 से पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से निर्यात किए गए सभी सामानों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात अथवा ट्रांजिट पर पूर्ण प्रतिबंध…
Read Moreसोना तस्करी में एयरपोर्ट के दो सफाई कर्मचारी गिरफ्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों ने सोना तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एयरपोर्ट के दो सफाई कर्मचारी हैं। गिरोह के कुछ सदस्य विमान के शौचालय में छिपाकर रखा गया तस्करी का सोना निकालते थे और बाद में उसे एयरपोर्ट से बाहर ले जाते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद उर्वा (29), राजेश मांजरेकर (56), जहीर कुरैशी (42), मोहम्मद अजहर काजी (39) और मोहम्मद अहमद (26) के रूप में हुई है। DRI अधिकारियों को खुफिया…
Read Moreदाऊद इब्राहिम का साथी सलीम डोला इस्तांबुल में गिरफ्तार
सलीम डोला मुंबई अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला को तुर्की के अधिकारियों ने इस्तांबुल में गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सलीम डोला पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क में शामिल होने का आरोप है और वह काफी समय से कानून प्रवर्तन एजेंसियों की निगरानी में था। सूत्रों ने बताया तुर्की की नेशनल इंटेलिजेंस ऑर्गनाइजेशन (MIT) और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में सलीम डोला उनके हत्थे चढ़ गया। इस ऑपरेशन का निशाना भारतीय अंडरवर्ल्ड और दाऊद इब्राहिम के संगठन से जुड़े सिंथेटिक ड्रग नेटवर्क पर…
Read More6 करोड़ रुपये के MDMA ड्रग्स मामले में बार डांसर का लिव-इन पार्टनर भी गिरफ्तार
डांसर अश्विनी पॉल मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) ने आमिर सय्यद को गिरफ्तार किया है, जो बार डांसर अश्विनी पॉल का लिव-इन पार्टनर है। अश्विनी पॉल को पिछले हफ्ते 6 करोड़ रुपये कीमत की 5,000 से अधिक MDMA गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। ठाणे जिले के टिटवाला निवासी 42 वर्षीय आमिर सय्यद ड्रग्स की सप्लाई करता था, जिसे अश्विनी पॉल मुंबई भर के विक्रेताओं तक पहुंचाती थी। पुलिस ने आमिर सय्यद को मंगलवार को गिरफ्तार किया। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया। कोर्ट…
Read Moreयुगांडा के सोना तस्कर ने रान्या राव के साथ की थी 2 करोड़ रुपये की ठगी
कन्नड़ अभिनेत्री और कर्नाटक के DGP के. रामचंद्र राव की पुत्री रान्या राव के साथ युगांडा के एक सोना तस्कर ने 2 करोड़ रुपये की ठगी की थी। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने रान्या राव को मार्च 2025 में दुबई से लौटते की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। रान्या राव की गिरफ़्तारी से दो साल पहले युगान्डियन तस्कर ने यह ठगी की थी। पिछले महीने दाखिल चार्जशीट में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने कहा कि रान्या राव और उनके सहयोगियों ने मार्च 2024 से मार्च 2025…
Read Moreकर्नाटक पुलिस के DGP रामचंद्र राव का महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल
कर्नाटक पुलिस के महानिदेशक (DGP) डॉ. रामचंद्र राव का एक महिला के साथ रंगरेलियां मनाने का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जांच के आदेश दिए हैं। रामचंद्र राव की बेटी तान्या राव सोना तस्करी के आरोप में अभी भी जेल में हैं। ध्यान से देखने पर पता चलता है कि रामचंद्र राव यह हरकत दो महिलाओं के साथ अलग-अलग कार्यालय में कर रहे हैं। एक वीडियो में रामचंद्र राव ड्यूटी पर हैं और पुलिस की वर्दी में हैं। दूसरे वीडियो में वे सूट में हैं। महिला…
Read More