ACP कल्याण घेटे
ठाणे जिले के कल्याण डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) कल्याण घेटे इसी माह के अंत में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पिछले महीने कल्याण घेटे ने कल्याण कोर्ट में समाजसेवक विवेक पांडेय को रिवॉल्वर दिखाकर धमका दिया था। उसी मामले में कोर्ट ने पुलिस उपायुक्त (जोन-3) अतुल झेंडे को आदेश दिया है कि वे ACP कल्याण घेटे के मामले की रिपोर्ट दें। इसीलिए लोग कह रहे हैं कि- बड़े बे आबरू होकर पुलिस के कूचे से ACP कल्याण घेटे निकले। वैसे शेर की लाइन है कि- बड़े बे आबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले।
कल्याण (पूर्व) में रहनेवाले समाजसेवक विवेक पांडेय 24 फरवरी 2026 को कल्याण कोर्ट में थे। शाम 5.10 बजे वे नयी बिल्डिंग में फर्स्ट फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर आये कि वहां ACP कल्याण घेटे खड़े थे। उन्होंने विवेक पांडेय (39) को कोने में ले जाकर सिर पर रिवॉल्वर रखकर धमकाया कि उनके खिलाफ जितने भी केस चल रहे हैं सब विदड्रा कर। अथवा आगे प्रोसीड मत कर। केस को फॉलो मत कर। अपील मत कर। मां-बहन-बेटी की दो-चार गालियां देकर, जान से मार डालने को धमकी देकर छोड़ दिया।
विवेक पांडेय के अनुसार वे सदमे में चले गए। बावजूद वे रुक्मिणी बाई अस्पताल गए। उन्हें चक्कर आ रहा था। प्राथमिक उपचार करवा कर वे घर आ गए। वे गुमसुम रहने लगे। पत्नी के बार-बार कारण पूछने पर उन्होंने सब बता दिया। पत्नी ने साहस देकर उन्हें ACP कल्याण घेटे से लड़ने के लिए प्रेरित किया। परिणामतः विवेक पांडेय ने कल्याण घेटे पर कार्रवाई की मांग को लेकर 2 मार्च 2026 को पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत कर दी। लेकिन कल्याण घेटे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
फिर 10 मार्च 2026 को विवेक पांडेय ने कल्याण घेटे पर कार्रवाई की मांग करते हुए कल्याण कोर्ट में पिटीशन (OMCA No- 161/2026) फाइल कर दी। न्यायाधीश श्रीमति आरती एम. शिंदे ने 24 अप्रैल 2026 को BNSS-2023 की धारा 175 (4)(A) के तहत पुलिस उपायुक्त अतुल झेंडे को नोटिस इश्यू करने और मामले में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
कल्याण घेटे की पुलिस डिपार्टमेंट से विदाई सकुशल नहीं होने वाली। महात्मा फुले चौक पुलिस स्टेशन में दर्ज हत्या का एक मामला भी खुलने वाला है। यह मामला भी कल्याण घेटे के खिलाफ जाने वाला है। ये वही कल्याण घेटे हैं जो न्यायाधीश एस. जी. इनामदार की केबिन में सर्विस रिवॉल्वर लेकर घुस गए थे। यह मामला भी ओपन है। न्यायाधीश एस. जी. इनामदार की भी अगले महीने विदाई है।
